Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: कर्मचारियों के बायोमेट्रिक सिस्टम पर विवाद, RIKKS ने लिखा पत्र, कहा-एरियर भी दिलाइए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कर्मचारियों के बायोमेट्रिक सिस्टम पर विवाद, RIKKS ने लिखा पत्र, कहा-एरियर भी दिलाइए

Azmat ali 25/04/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Dispute over Biometric System for Employees RIKKS Writes Letter Asking for Arrears Too

आरएसपी के मुख्य गेट और प्रशासनिक भवन के एग्जिट पॉइंट पर ड्यूटी टाइम में बाहर जाने वाले कर्मचारियों को बायोमेट्रिक में हाजिरी लगाना जरूरी।

  • यह मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है और आने वाले दिनों में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विवाद और बढ़ सकता है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Rourkela Ispat Karakhana Karmachari Sangha (RIKKS) ने Rourkela Steel Plant (आरएसपी) प्रबंधन द्वारा लागू किए जा रहे नए बायोमेट्रिक सिस्टम पर कड़ी आपत्ति जताई है। संघ ने इस संबंध में प्लांट के डायरेक्टर-इन-चार्ज को पत्र लिखकर सर्कुलर को वापस लेने की मांग की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

आरएसपी प्रबंधन ने एक सर्कुलर जारी कर मुख्य गेट और प्रशासनिक गेट के एग्जिट पॉइंट पर बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान बाहर निकलने से पहले बायोमेट्रिक पंच करना अनिवार्य किया गया है। आई कार्ड स्कैन करते ही इस बात की जानकारी एचओडी के पास मैसेज के जरिए पहुंच जाएगी।

यूनियन ने बताया पक्षपातपूर्ण फैसला

RIKKS का कहना है कि यह सर्कुलर केवल कर्मचारियों पर लागू किया जा रहा है, जो पूरी तरह पक्षपातपूर्ण और आपत्तिजनक है। राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के अनुसार, पहले से ही कर्मचारी एंट्री के समय बायोमेट्रिक उपस्थिति दे रहे हैं, ऐसे में एग्जिट पर नया सिस्टम लागू करने की जरूरत नहीं है।

39 महीने के एरियर का मुद्दा भी उठाया

संघ ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि कर्मचारियों को पिछले 39 महीनों का एरियर अभी तक नहीं मिला है, इसके बावजूद वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में 93% APP टारगेट हासिल होना इसका प्रमाण है।

अन्य समस्याओं पर ध्यान देने की मांग

महासचिव हिमांशु शेखर बल ने कहा कि प्लांट में टाउन इंजीनियरिंग, मेंटेनेंस और IGH (अस्पताल) की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की अधिक जरूरत है, लेकिन प्रबंधन इन महत्वपूर्ण मुद्दों को नजरअंदाज कर रहा है।

कर्मचारियों में बढ़ रहा असंतोष

इस फैसले से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है और उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि प्लांट में होने वाली सभी समस्याओं के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मजदूर संघ ने इस सर्कुलर को “पक्षपातपूर्ण, अव्यवहारिक और अनैतिक” बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। यह मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है और आने वाले दिनों में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विवाद और बढ़ सकता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस प्रमोशन: ASI गोरख नाथ चौधरी, पूर्ण बहादुर कांकी, चन्द्रशेखर सोनी और केशव दयाल तिवारी बने SI
Next: बोकारो विस्थापितों के लिए बड़ी खबर: 96 दुकान, 1589 आवेदन में से 1577 ही सही, 4 मई को खुलेगी लॉटरी

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.