Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों का गुस्सा नज़र आया पदयात्रा में, हाथों में तख्ती, मुद्दों पर सख्ती
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों का गुस्सा नज़र आया पदयात्रा में, हाथों में तख्ती, मुद्दों पर सख्ती

Azmat ali 08/05/2026 (Last updated: 08/05/2026) 1 minute read
Bokaro Steel Plant BAKS March Employees Anger Demand for Fulfillment of Pending Issues

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस ने मजदूर मैदान सेक्टर-4 से टू टैंक तक पदयात्रा निकालकर सभा की। कर्मचारियों ने नारेबाजी की।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को लेकर हर तरफ आंदोलन चल रहा है। टाउनशिप, प्लांट की समस्याओं से जूझ रहे कर्मचारियों का गुस्सा दिखना शुरू हो गया है। हाथों में मांगों की तख्तियां लिए कर्मचारी बोकारो की सड़क पर उतर गए। सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी क्रवार को बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस के बैनर तले पदयात्रा में शामिल हुए।

कर्मचारियों मजदूर मैदान सेक्टर-4 से टू टैंक धरना स्थल तक आक्रोशित पदयात्रा निकाली। शाम साढ़े 5 बजे दर्जनों कर्मचारी जुटे और प्रबंधन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा टू टैंक धरना स्थल पर जाकर जनसभा में तब्दील हुई।

अध्यक्ष दिलीप कुमार, महासचिव हरिओम आदि ने कर्मचारियों को संबोधित किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि सेल/बीएसएल गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के उपरोक्त लंबित मुद्दों की भारी संख्या ही सेल कॉर्पोरेट तथा बीएसएल प्रबंधन की मानव संसाधन नीति की विफलता को सिद्ध कर रही है।

यूनियन ने पूर्व में सेल कॉर्पोरेट प्रबंधन, बीएसएल प्रबंधन, मुख्य श्रमायुक्त (केंद्र), उप मुख्य/सहायक श्रमायुक्त (केंद्र), धनबाद, इस्पात सचिव, इस्पात मंत्री, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार सचिव, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री, डीपीई सचिव, डीपीई मंत्री तथा भारत के माननीय प्रधानमंत्री को कई बार पत्रों के माध्यम से सेल/बीएसएल कार्मिकों के मुद्दों को हल कराने हेतु मांग पत्र दिया है। परंतु आज तक तीन-चार वर्ष बीत जाने के बावजूद किसी भी पक्ष द्वारा कोई भी गंभीर कदम नहीं उठाया गया है, जिसके कारण यूनियन तथा उसके सदस्य अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए जमीनी संघर्ष करने हेतु मजबूर हुए हैं।

जो मुद्दे वर्षों से लंबित पड़े हैं, उन मुद्दों का निवारण कराना प्रमुख कर्तव्य एवं जिम्मेदारी है, परंतु बीएसएल कर्मचारियों के अधिकतर मुद्दे कई दशक से लंबित हैं। सेल कॉर्पोरेट कार्यालय तथा बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा लगातार कर्मचारी हितों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण बीएसएल सहित सभी सेल गैर-कार्यपालक कर्मियों में गहरा आक्रोश है।

सेल कारपोरेट आफिस के 34 और बीएसएल प्रबंधन स्तर के 30 मुद्दे 

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने अपने सदस्यों के साथ विशाल रैली निकाल कर अपना आक्रोश प्रदर्शन किया। बीएकेएस सदस्यों की रैली मजदुर मैदान सेक्टर 4 से निकल कर एडीएम के सामने धरना स्थल पर सभा के रुप में समाप्त हुई। सेल कॉर्पोरेट स्तर के शोषणकारी 34 मुद्दे तथा बीएसएल प्रबंधन स्तर के 30 मुद्दे के हल के लिए बीएकेएस ने आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया।

जानिए मांग के बारे में

हाथ में अपनी मांगो की तख्तियाँ लगाए तथा नारे के माध्यम से अपनी मांगो को पुरा कराने के लिए सभी सदस्य कतारबद्ध होकर आक्रोश प्रदर्शन किए। वेज रीविजन 2017 का एमओए करने, फिटमेंट तथा पर्क्स का एरियर देने, बोनस फर्मुला बदलने, इंसेंटीव फॉर्मुला संशोधित करने , एनजेसीएस में सुधार करने, स्थांतरित कर्मचारियों को वापस बीएसएल में स्थांनांतरण करने, कर्मचारियों का एसीआर को प्रदर्शित करने, एसईएसबीएफ का पैसा वापस करने, यूनियन चुनाव कराने , आवास आवंटन प्रणाली में सुधार करने, बीजीएच की दशा में सुधार करने , छुट्टी की संख्या बढ़ाने , एक्टिंग अलाउंस शुरु करने, ओवरटाईम भत्ता शुरु करने जैसे मांगो को जल्द पुरा कराने को लेकर बीएकेएस यूनियन के सदस्यों ने आक्रोश जाहिर किया।

धरना स्थल पर सभा को महासचिव हरिओम, अध्यक्ष , दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल प्रसाद साव सहित सभी पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

मेहनत बोकारो करे, फल दिल्ली वाले खाएं

यह आक्रोश प्रदर्शन एक झाँकी है, अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम आगे विधिवत हड़ताल, टूल डाउन, काम रोको जैसे स्टेप उठाने पर विवश होंगे। मेहनत बीएसएल कर्मचारी करें तथा फल दिल्ली में बैठे लोग खाए अब नहीं चलेगा।
हरिओम, महासचिव , बीएकेएस

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BIG NEWS: टाउनशिप में 5 साल से जमे अधिकारियों पर इस्पात मंत्रालय की नज़र, अफसरों को हटाने की बारी अब BSP, RSP, DSP, ISP की
Next: SAIL स्टील प्लांट में एक-एक श्रमिक कर रहे 2-2 शिफ्ट लगातार ड्यूटी, बढ़ा शारीरिक-मानसिक दबाव, CITU बोला-क्या मज़ाक है…

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.