Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BIG NEWS: टाउनशिप में 5 साल से जमे अधिकारियों पर इस्पात मंत्रालय की नज़र, अफसरों को हटाने की बारी अब BSP, RSP, DSP, ISP की
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BIG NEWS: टाउनशिप में 5 साल से जमे अधिकारियों पर इस्पात मंत्रालय की नज़र, अफसरों को हटाने की बारी अब BSP, RSP, DSP, ISP की

Azmat ali 08/05/2026 1 minute read
SAIL BIG NEWS Steel Ministry Orders removal of Officers Posted in Townships for More than 5 Years BSP RSP DSP ISP in the Pipeline

Bhilai Steel Plant, Rourkela Steel Plant, Durgapur Steel Plant, IISCO Steel Plant और सेल की खदान टाउनशिप निशाने पर।

  • Steel Authority of India Limited के विभिन्न संयंत्रों की टाउनशिप व्यवस्था अब इस्पात मंत्रालय के सीधे रडार पर आ गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। प्लांट के परफॉर्मेंस के साथ अब टाउनशिप पर भी इनकी नज़र पड़ गई है। टाउनशिप के कामकाज को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। पिछले दिनों रिव्यू मीटिंग में स्पष्ट आदेश दिया गया है कि टाउनशिप में जो अधिकारी 5 साल से डटे हैं, उन्हें हटाया जाए।

प्लांट के अंदर ले जाएं या अन्य विभागों में शिफ्ट किया जाए। इस पर अमल करते हुए बोकारो स्टील प्लांट ने शुक्रवार को 13 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। अब भिलाई स्टील प्लांट, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, सेल खदान की टाउनशिप के अधिकारियों की बारी है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: BSOA अध्यक्ष जीएम एके सिंह समेत 13 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें लिस्ट

Steel Authority of India Limited के विभिन्न संयंत्रों की टाउनशिप व्यवस्था अब इस्पात मंत्रालय के सीधे रडार पर आ गई है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने सेल के प्रदर्शन और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान टाउनशिप विभागों में लंबे समय से जमे अधिकारियों पर विशेष फोकस किया है।

बताया जा रहा है कि सेल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि टाउनशिप और उससे जुड़े विभागों में लगातार पांच वर्षों से पदस्थ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बदला जाए। इस निर्देश पर अब अमल भी शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में Bokaro Steel Plant प्रबंधन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक साथ 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी ट्रांसफर आदेश के तहत कई अधिकारियों को टाउनशिप और बोकारो निवास जैसे विभागों से हटाकर दूसरे विभागों में भेजा गया है। इनमें जीएम स्तर से लेकर सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: कर्मचारियों से ग्रेडिंग को छुपाना जवाबदेही का खुला उल्लंघन, कर्मियों के खिलाफ प्रबंधन का हथियार है ग्रेडिंग प्रणाली

सूत्रों का कहना है कि सिर्फ बोकारो ही नहीं, बल्कि Bhilai Steel Plant, Rourkela Steel Plant, Durgapur Steel Plant, IISCO Steel Plant और सेल की खदान टाउनशिपों में भी प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही है।

भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाएं विभाग को लेकर भी मंत्रालय गंभीर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वहां कई अधिकारी वर्षों से एक ही विभाग में पदस्थ हैं। अब ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही बड़े पैमाने पर तबादले की कार्रवाई हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: इस्पात सचिव का सख्त आदेश, प्लांट में मजदूर की मौत पर तुरंत लें एक्शन, 3 साल में हुई मौत और कार्रवाई की मांग ली रिपोर्ट

भिलाई नगर सेवाएं विभाग के सिविल, लैंड सेक्शन, सीजीएम आफिस, टीएसडी में कई सालों से अधिकारी डटे हैं। कुछ अधिकारी 15 साल से अधिक समय से टाउनशिप में जमे हुए हैं। वहीं, सीजीएम आफिस में कुछ अधिकारी राजनीतिक संरक्षण की वजह से मलाई खा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: कर्मचारियों का ऐसे जबरिया रिटायरमेंट तय, 20% को O और 25% को B ग्रेड भिलाई स्टील प्लांट देगा ही, 55% में A-C ग्रेड

मंत्रालय का मानना है कि लंबे समय तक एक ही विभाग में पदस्थ रहने से कार्य संस्कृति और निगरानी व्यवस्था प्रभावित होती है। यही वजह है कि अब प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रदर्शन सुधारने के लिए बड़े स्तर पर विभागीय बदलाव किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…?

ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अधिकारियों के वेतन संशोधन समिति गठन की मांग, SEFI ने PRC पर ये कहा…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट: BSOA अध्यक्ष जीएम एके सिंह समेत 13 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें लिस्ट
Next: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों का गुस्सा नज़र आया पदयात्रा में, हाथों में तख्ती, मुद्दों पर सख्ती

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.