Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: बीएसपी राजहरा हादसे में 3 मजदूरों की मौत पर एक्शन, DGM, AGM सस्पेंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: बीएसपी राजहरा हादसे में 3 मजदूरों की मौत पर एक्शन, DGM, AGM सस्पेंड

Azmat ali 13/05/2026 (Last updated: 13/05/2026) 1 minute read
Breaking News BSP Takes Action on the Death of 3 Workers in Rajhara Accident, DGM, AGM Suspended

बीएसपी से 1 करोड़, राज्य सरकार से 20 लाख रुपए मुआवजा की मांग। आश्रित को भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी देने की मांग।

  • तीनों शव समाचार लिखे जाने तक मरच्यूरी में रखे थे।

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के राजहरा टाउनशिप में 3 मजदूरों की मौत पर एक्शन हो गया है। बीएसपी प्रबंधन ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। कार्य में लापरवाही के चलते हादसा हुआ और 3 मजदूरों की मौत हो गई है।

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने आयरन ओर माइंस टाउनशिप के डीजीएम मंगेश सेलकर और एजीएम टाउन सर्विसेस रमेश कुमार हेडऊ को सस्पेंड किया है। बुधवार सुबह ही दोनों अधिकारियों को पत्र सौंप दिया गया है।

दूसरी ओर मृतक परिवार, रिश्तेदार और मजदूरों की भीड़ राजहरा हॉस्पिटल में डटी हुई है। बीएसपी प्रबंधन की ओर से जीएम इंचार्ज एचआर जेएन ठाकुर, जीएम आइआर विकास चंद्रा को राजहरा भेजा गया है। उनकी मौजूदगी में सभी पक्षों के साथ वार्ता चल रही है। मान-मनव्वल की कोशिश की जा रही है।

भीड़ की तरफ से मांग की गई कि मृतक परिवार को बीएसपी से 1 करोड़ रुपए मुआवजा दे। 20 लाख रुपए राज्य सरकार की ओर से दिया जाए। साथ ही आश्रित को भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी दी जाए। फिलहाल, समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन, रिश्तेदार, यूनियन, समाज, प्रशासन और बीएसपी के बीच बैठक हो रही है।

राजहरा डीएवी स्कूल के समीप पाइपलाइन बिछाते समय मिट्टी धंसने से मंगलवार शाम को हादसा हुआ था। 3 मजदूरों के दबने से मौत हो गई। साढ़े 5 घंटे के बाद लाश को बाहर निकाला जा सका था। 20 फीट लंबी पाइप में फंसने की वजह से शव को बाहर निकालने में खासा मशक्कत करनी पड़ी। रात 10.35 बजे दो लाश एक साथ निकाली गई। 3 शव को बीएसपी राजहरा हॉस्पिटल के मरच्यूरी में रखा गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट में मजदूर की मौत, होगा पोस्टमार्टम, पढ़ें डिटेल
Next: SAIL DSP NEWS: इस्पात सचिव के आदेश पर अमल, दुर्गापुर स्टील प्लांट के 11 कर्मचारियों का ट्रांसफर

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.