Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bhilai Steel Plant: NOC न मिलने से कर्मचारी बेहोश, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती, जीएम ने ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: NOC न मिलने से कर्मचारी बेहोश, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती, जीएम ने ये कहा…

Azmat ali 13/05/2026 (Last updated: 13/05/2026) 1 minute read
SAIL Bhilai Steel Plant GM Refuses to Issue NOC Employee Faints Admitted to Sector 9 Hospital

विजय की पत्नी ने ईडी वर्क्स राकेश कुमार को फोन करके पूरा घटनाक्रम बताया है। सीजीएम हालचाल जानने सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे।

  • डेढ़ साल की बेटी को लेकर पत्नी परेशान हो रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। एनओसी न मिलने से परेशान कर्मचारी की हालत इतनी बिगड़ गई कि चक्कर खाकर गिर पड़ा। मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर करना पड़ा।

ए-1 वार्ड में उपचार चल रहा है। विभागीय अधिकारी की शिकायत पीड़ित कर्मचारी की पत्नी ने ईडी वर्क्स राकेश कुमार से की। इसी बीच आरईडी के सीजीएम भी हालचाल जानने के लिए सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे।

मामला आरइडी का बताया जा रहा है। प्लानिंग में कार्यरत कर्मचारी विजय कुमार ने बिहार सरकार में नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसके लिए बीएसपी से एनओसी की जरूरत थी। एनओसी देने से जीएम आर गोपाल कृष्णन ने इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि विजय काफी होनहार कर्मचारी है। पहले साइट पर थे। स्किल को देखते हुए उनहें प्लानिंग में लाया गया था।

बीएसपी के हित में सोचते हुए प्रबंधन ने तय किया कि विजय का भिलाई स्टील प्लांट में ही पूरा मौका दिया जाएगा। कॅरियर ग्रोथ में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। यही वजह है कि एनओसी नहीं दिया जा रहा था। बीएसपी में मैनपॉवर कम हैं। काम करना मुश्किल होता जा रहा है। जैसे-जैसे लोग कम होंगे और जो बचे हैं, उन पर लोड बढ़ता जा रहा है। ऐसे में युवाओं की जरूरत है।

वहीं, विजय कुमार के परिवार वालों का कहना है कि नियम के तहत ही एनओसी मांगा जा रहा था। जीएम लेटर फारवर्ड नहीं कर रहे थे। किसी जूनियर आफिसर ने फॉरवर्ड कर दिया था। जीएम ने पॉवर इस्तेमाल करते हुए इसे भी कैंसिल करा दिया। साथ ही कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

इस बात से मामला इतना बिगड़ गया कि विजय की हालत खराब हो गई। बीपी बढ़ गया और चक्कर खाकर बेहोश हो गए। डेढ़ साल की बेटी को लेकर पत्नी परेशान हो रही है। विजय की पत्नी ने ईडी वर्क्स राकेश कुमार को फोन करके पूरा घटनाक्रम बताया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में मृत मजदूर की पत्नी को मैनेजमेंट ने सौंपा अनुकंपा नियुक्ति का पत्र
Next: SAIL CR NEWS: अधिकारियों के Compulsory Retirement पर हलचल तेज़, आ रही लिस्ट

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.