स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में Voluntary Retirement Scheme के आवेदन की तारीख घोषित होना अभी बाकी है।
- एक बार आवेदन करने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकेगा। कर्मचारी को VRS प्रक्रिया से बाहर करने की प्रक्रिया मानी जाएगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited-सेल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme) लॉन्च कर दी गई है। सेल प्रबंधन की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सभी प्लांटों में इस संबंध में सर्कुलर जारी होने शुरू हो गए हैं।
IISCO Steel Plant प्रबंधन की ओर से सोमवार दिन में सर्कुलर जारी कर दिया गया। हालांकि आवेदन की तारीख 20 मई से है। ऑनलाइन पोर्टल की घोषणा कर दी गई है।
एक बार VR आवेदन स्वीकृत होने के बाद उसे वापस नहीं लिया जा सकेगा। इसलिए कर्मचारियों और अधिकारियों को आवेदन करने से पहले सभी नियम और शर्तों को अच्छी तरह समझने की सलाह दी जा रही है।
बता दें कि सेल में VR स्कीम लॉन्च होने की खबर सबसे पहले सूचनाजी.कॉम ने प्रसारित की थी। रविवार 17 मई की शाम को “Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में वीआर स्कीम लागू, SAIL में नौकरी छोड़ने का अब मौका” शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था।
वीआर स्कीम का लाभ Bhilai Steel Plant, Rourkela Steel Plant, Bokaro Steel Plant, IISCO Steel Plant, Durgapur Steel Plant, Alloy Steels Plant, Chandrapur Ferro Alloy Plant, Salem Steel Plant, Visvesvaraya Iron and Steel Plant, सेल की खदानों, रांची स्थित इकाइयों, CMO तथा सेल कॉर्पोरेट ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें: स्टेशन पर ट्रेन में भीषण आग, मची चीख-पुकार और भगदड़, प्लेटफॉर्म पर धुएं से दहशत
सेल ISP प्रबंधन की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme) के संबंध में कॉर्पोरेट कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है। संबंधित जानकारी सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की सूचना हेतु प्रसारित की जा रही है।
इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित HR अधिकारी अपने-अपने विभागों के लिए नोडल ऑफिसर के रूप में कार्य करेंगे। वे योजना से संबंधित समन्वय, कर्मचारियों की शंकाओं के समाधान और आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे।

