Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में वीआर स्कीम लागू, SAIL में नौकरी छोड़ने का अब मौका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में वीआर स्कीम लागू, SAIL में नौकरी छोड़ने का अब मौका

Azmat ali 17/05/2026 (Last updated: 17/05/2026) 1 minute read
Exclusive News VR Scheme launched in Steel Authority of India Limited Chance to Quit Job in SAIL Now

55 साल से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की नजर सेल प्रबंधन की ओर से जारी होने वाली अंतिम अधिसूचना पर टिकी।

  • मार्च में हुई सेल बोर्ड मीटिंग में वीआर को मंजूरी दी गई थी।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) में मैनपॉवर कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठा लिया गया है। सेल प्रबंधन ने वीआर यानी वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम लॉन्च कर दिया है। सेल कारपोरेट ऑफिस ने भी पुष्टि कर दिया है। वीआर स्कीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सेल के एक अन्य प्लांट ने सूचनाजी.कॉम से पुष्टि कर दिया है कि वीआर स्कीम लांच की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: 4th PRC, प्रमोशन, करियर ग्रोथ, 30% सुपरएनुएशन बेनिफिट, EPS 95 हायर पेंशन, PRP, CDA Rules, मेडिक्लेम पर बड़ी खबर

55 साल से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की काउंसिलिंग की जाएगी, ताकि वे वीआर स्कीम का लाभ उठाएं और कंपनी से अलग हो जाएं। सेल में मैनपॉवर कास्ट 12 प्रतिशत है, जबकि प्राइवेट कंपनियों में ये बहुत कम है। इसलिए सेल में वीआर स्कीम लांच की गई है। बताया जा रहा है कि टाटा में 7 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू में 2 और जेएसपीएल में 2 प्रतिशत मैनपॉवर कास्ट है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: मोदी जी SAIL अधिकारी-कर्मचारी उच्च पेंशन से वंचित, EPFO कर रहा तंग, सेफी ने की हस्तक्षेप की मांग

बता दें कि मार्च 2026 में हुई सेल बोर्ड की बैठक में वीआर प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है। इसके बाद अब विभिन्न इकाइयों में इसकी तैयारी तेज कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस्पात सचिव Sandeep Poundrik की सक्रियता के बाद मैनपॉवर घटाने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

सेल के भीतर पहले यह चर्चा थी कि वीआर से पहले सीआर स्कीम लाई जाएगी। माना जा रहा था कि नॉन परफॉर्मर अधिकारियों और कर्मचारियों को सीआर यानी कंपल्सरी रिटायरमेंट के जरिए बाहर किया जाएगा। हालांकि अब वीआर स्कीम को प्राथमिकता दिए जाने से कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच कुछ राहत महसूस की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट लीक? इंटर प्लांट या खदान, दिल्ली तक पैरवी

अधिकारियों का कहना है कि वीआर लागू होने के बाद ऐसे कर्मचारी और अधिकारी, जो स्वेच्छा से सेवा छोड़ना चाहते हैं, वे योजना का लाभ लेकर कंपनी से अलग हो सकेंगे। इससे जबरिया रिटायरमेंट जैसी स्थिति से काफी हद तक बचाव संभव माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल हो सकता है कॉर्पोरेट हॉस्पिटल जैसा स्मार्ट, CITU के सुझाव में दम…

वीआर स्कीम का लाभ Bhilai Steel Plant, Rourkela Steel Plant, Bokaro Steel Plant, IISCO Steel Plant, दुर्गापुर स्टील प्लांट, अलॉय स्टील प्लांट, चंद्रपुर फेरो अलॉय प्लांट, सेलम स्टील प्लांट, विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट, सेल की खदानों, रांची स्थित इकाइयों, सीएमओ तथा सेल कारपोरेट ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD अशोक पंडा के नाम पर ठगी की कोशिश, थाइलैंड से फर्जी WhatsApp मैसेज, हो जाइए सावधान

सेल प्रबंधन की इस पहल को कंपनी में लागत कम करने और कार्यबल का पुनर्गठन करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक वीआर स्कीम की शर्तों, पात्रता और वित्तीय पैकेज की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कर्मचारियों और अधिकारियों की नजर अब सेल प्रबंधन की ओर से जारी होने वाली अंतिम अधिसूचना पर टिकी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में लगातार मुनाफा, अब तो दीजिए 39 माह का बकाया एरियर, प्लांट में चलाइए इलेक्ट्रिक बस, दें भिलाई-स्टील क्लब की मेंबरशिप

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant Expansion Project: 8 दिनों में 54 विस्थापित परिवारों को मिले 2.22 करोड़, 650 वर्गफुट का मिलेगा प्लॉट भी
Next: SAIL BSP कर्मियों की पुकार: प्राइवेट हाथों में जाने से बचा लो सेक्टर 9 हॉस्पिटल, वरना पछताएंगे सब

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.