Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Save Sector 9 Hospital: प्लांट से उठी आवाज-64 एकड़ की अमूल्य सार्वजनिक संपत्ति का निजीकरण बंद करो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: प्लांट से उठी आवाज-64 एकड़ की अमूल्य सार्वजनिक संपत्ति का निजीकरण बंद करो

Azmat ali 08/07/2026 1 minute read
Save Sector 9 Hospital Stop the Privatization of 64 Acres of Invaluable Public Property

सेक्टर 9 अस्पताल को निजी हाथों में सौंपना समाज के गरीब, श्रमिक, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और आम नागरिकों संग अन्याय होगा।

संयुक्त ट्रेड यूनियन ने कहा-करोड़ों की सार्वजनिक संपत्ति निजी हाथों में सौंपने की साजिश स्वीकार नहीं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त ट्रेड यूनियन ने आरोप लगाया है कि सेक्टर-9 अस्पताल केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि लगभग 64 एकड़ में फैली करोड़ों रुपये मूल्य की राष्ट्रीय संपत्ति है, जिसे देश के सार्वजनिक क्षेत्र और कर्मचारियों के धन से विकसित किया गया है। इस अमूल्य संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा। अस्पताल का निजीकरण करना केवल अस्पताल पर नहीं, बल्कि सार्वजनिक संसाधनों और आम जनता के स्वास्थ्य अधिकार पर सीधा हमला है। संयुक्त यूनियन ने स्पष्ट किया कि जनता की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का निजी कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसी को कहते हैं सार्वजनिक संपत्ति को निजी पूंजीपतियों को लूटाना

संयुक्त यूनियन ने कहा कि पिछले वर्षों में अस्पताल के आधुनिकीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। नई इमारतें, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, उन्नत उपकरण, नई दवा भंडारण व्यवस्था, मरीजों के लिए परिवहन सुविधाओं का विस्तार तथा अन्य आधारभूत ढांचे का विकास किया गया। यदि अस्पताल को निजी हाथों में ही सौंपना था, तो जनता के धन से यह भारी निवेश क्यों किया गया? यह पूरा घटनाक्रम इस बात की ओर संकेत करता है कि सार्वजनिक धन से अस्पताल को मजबूत कर अब उसका लाभ निजी कंपनियों को देने की तैयारी की जा रही है।

यह संघर्ष केवल अस्पताल का नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा का है

संयुक्त यूनियन ने कहा कि सेक्टर-9 अस्पताल का निजीकरण केवल एक संस्थान का हस्तांतरण नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को कमजोर करने की दिशा में खतरनाक कदम है। यदि इसे नहीं रोका गया तो भविष्य में अन्य सार्वजनिक संस्थानों पर भी यही खतरा मंडराएगा। इसलिए कर्मचारी, सेवानिवृत्तजन, उनके परिवार तथा आम जनता को एकजुट होकर इस जनविरोधी निर्णय का संगठित तरीके से विरोध करना होगा, ताकि सार्वजनिक संपत्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जनऔषधि और मरीज सुविधाएं साबित करती हैं कि अस्पताल जनसेवा का केंद्र है
सेक्टर-9 अस्पताल में मरीजों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए दो जनऔषधि (जेनेरिक मेडिसिन) फार्मेसियां स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही ओपीडी एवं कैजुअल्टी तक मरीजों को पहुंचाने के लिए परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया गया है। ये सभी कदम इस बात का प्रमाण हैं कि अस्पताल को एक मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया गया है। ऐसे अस्पताल को निजी हाथों में सौंपना समाज के गरीब, श्रमिक, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और आम नागरिकों के हितों के साथ अन्याय होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जर्जर BSP क्वार्टरों से बढ़ा जान का खतरा, बाल-बाल बचा कर्मी का परिवार, ऐसे बची जिंदगी
Next: Bokaro Steel Plant: यूनियन चुनाव, वेज रिवीजन, इंसेंटिव पर BAKS का शंखनाद, पढ़ें डिटेल

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.