Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल संदिग्ध परिस्थिति में 100% जले, भर्ती
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल संदिग्ध परिस्थिति में 100% जले, भर्ती

Azmat ali 04/06/2026 (Last updated: 04/06/2026) 1 minute read
Breaking News Bhilai Steel Plant contractor Sudhanshu Khandelwal Suffers Burn Injuries Under Suspicious Circumstances

सेक्टर 1 स्थित आफिस में आग की घटना हुई है। झुलसे ठेकेदार को कर्मचारियों ने सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उपचार चल रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल भिलाई स्टील प्लांट से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। सेल बीएसपी के ठेकेदार संधाशु खंडेलवाल संदिग्ध परिस्थिति में 100 प्रतिशत जल गए हैं। आग की चपेट से किसी तरह बचाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू किया। दोपहर 2 बजे की घटना बताई जा रही है। आग लगने का कारण समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका था। आत्महत्या की कोशिश थी या किचन में किन्हीं कारणों से आग लगी। जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर एंगल पर जांच में जुट गई है।

सेक्टर 1 स्थित आफिस में आग की चपेट से बचाने की कोशिश की गई, लेकिन शरीर का काफी हिस्सा जल गया है। जख्मी हालत में सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बर्न वार्ड में उपचार चल रहा है। 100 प्रतिशत जलने की वजह से हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी ए ब्लॉक में आवास है।

ये खबर भी पढ़ें: BMS के पूर्व अध्यक्ष आईपी मिश्र के पिता पोती की शादी में आए थे भिलाई, इलाज में लापरवाही, सेक्टर 9 हॉस्पिटल से निकली लाश

बीएसपी के ठेकेदार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक सेक्टर 1 मार्केट स्थित आफिस में करीब 42 वर्षीय ठेकेदार सुधांशु खंडेलवाल जख्मी हालत में पाए गए। सुपरवाइजर रवि ने जानकारी दी है कि सुधांशु किचन में थे, तभी अचानक से चीखने की आवाज आई। आफिस में बैठे लोग भागते हुए किचन में गए तो वहां उनकी शरीर आग की लपटों से घिरी दिखी।

बचाने की कोशिश की गई। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला जा सका। बीएसपी की एम्बुलेंस बुलाकर जख्मी हालत में सुधांशु को सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। इधर, आसपास के दुकान आग की वजह से दहशत में आ गए थे। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में प्रमोशन संग होगा 25% अफसरों का इंटर प्लांट ट्रांसफर…?

बीएसपी के वरिष्ठ ठेकेदार नंदू खंडेवाल के बेटे सुधांशु खंडेलवाल का विवादों से काफी गहरा नाता है। बीएसपी के श्रमिक नेता योगेश सोनी पर जानलेवा हमला कराने के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। इसी तरह अन्य केस में भी उनका नाम आया है। ठेका मजदूरों से विवाद और धांधली के चलते भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन सुधांशु की दो कंपनियों को ब्लैक लिस्टेट कर चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के 47 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़िए नाम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: पीएम मोदी तक शिकायत, 3 हजार करोड़ की लोहा चोरी मामले में ताजा अपडेट, BSP में फिर रिमाइंडर
Next: Dedicated Freight Rail Corridor Project: दुर्ग जिले के 18 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, ये हैं नाम

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.