Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Steel Plant में हंगामा, CISF के खिलाफ मजदूरों ने किया गेट जाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant में हंगामा, CISF के खिलाफ मजदूरों ने किया गेट जाम

Azmat ali 06/06/2026 1 minute read
IISCO Steel Plant Workers Block Gates in Protest Against CISF

IISCO Steel Plant: करीब आधे घंटे तक न्यू फ्लाईओवर गेट रहा जाम, सीआईएसएफ के रवैये से नाराज दिखे मजदूर। नियमित कर्मचारी भी रहे समर्थन में।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान और ठेका मजदूर आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित मजदूरों ने न्यू फ्लाईओवर गेट को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। सीआईएसएफ के कथित रवैये को लेकर मजदूरों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजे प्लांट के निकास द्वार पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद एक ठेका मजदूर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान गेट से बाहर निकलते समय उसकी सीआईएसएफ के एक जवान से कहासुनी हो गई। आरोप है कि जवान ने मजदूर की साइकिल को लात मार दी, जिससे वहां मौजूद अन्य मजदूर भी आक्रोशित हो गए।

देखते ही देखते बड़ी संख्या में मजदूर मौके पर एकत्र हो गए और विरोध स्वरूप न्यू फ्लाईओवर गेट को जाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। घटना की सूचना तत्काल प्लांट प्रबंधन को दी गई। ईडी वर्क्स समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया, जिसके बाद प्रबंधन सक्रिय हुआ।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ और प्रबंधन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों से बातचीत की। काफी समझाइश के बाद आक्रोशित मजदूर शांत हुए और गेट जाम समाप्त किया गया। इसके बाद सभी मजदूर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए।

इस संबंध में यूनियन नेताओं का कहना है कि गेट से निकलते समय एक साइकिल सवार ठेका मजदूर के साथ सीआईएसएफ जवान ने बदसलूकी की। आरोप है कि जवान ने मजदूर की साइकिल को लात मारी और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसी घटना से मजदूरों में नाराजगी फैल गई और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई तथा माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खुर्सीपार से 15 टन कोयला पुलिस ने किया जब्त, 3 अरेस्ट, भिलाई स्टील प्लांट ने नहीं किया स्वीकार, ये जवाब…
Next: ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट: दुर्ग, पाटन और भिलाई 3 के 25 गांवों में जमीन खरीद-बिक्री पर बैन

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.