Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हो गया SAIL Junior Manager Exam 2026, BSP के 138 कर्मचारियों ने छोड़ा इम्तिहान, पेपर आसान, रिजल्ट और इंटरव्यू का इंतजार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हो गया SAIL Junior Manager Exam 2026, BSP के 138 कर्मचारियों ने छोड़ा इम्तिहान, पेपर आसान, रिजल्ट और इंटरव्यू का इंतजार

Azmat ali 05/07/2026 1 minute read
SAIL Junior Manager Exam 2026 Concludes 138 BSP Employees Skipped the Exam

परीक्षा में शामिल बीएसपी कर्मचारियों ने कहा-पेपर बहुत ही आसान था। प्रोडक्शन और कंपनी परफॉर्मेंस पर आसान प्रश्न आए।

  • सीनियर कर्मचारियों को वरिष्ठता के 11 नंबर का सीधेतौर पर फायदा मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कर्मचारी से अधिकारी बनने की परीक्षा रविवार को हो गई। बारिश के बीच परीक्षा केंद्रों पर कर्मचारी पहुंचे। सेल बोकारो, दुर्गापुर, राउरकेला, इस्को बर्नपुर, दुर्गापुर आदि सेंटरों पर कर्मचारी से अधिकारी बनने की ऑनलाइन परीक्षा हुई। भिलाई 3 सिरसा स्थित Parthivi College Of Engineering & Management और रंगटा कॉलेज सेंटर पर कुछ दिक्कतों को छोड़कर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। पेपर काफी आसान बताया रहा है। रिजल्ट घोषित होने के बाद इंटरव्यू की तारीख तय होगी। इंटरव्यू पास करने के बाद ही अधिकारी बनने का तमगा मिलेगा।

सेल बीएसपी में 1163 कर्मचारियों ने आवेदन किए थे। इसमें से 138 कर्मचारियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों सेंटरों पर परीक्षा देने ये कर्मचारी नहीं पहुंचे। 1025 कर्मचारी ही परीक्षा में शामिल हुए। पार्थवी कॉलेज में 448 परीक्षार्थी थे। इनमें 57 गैर हाजिर थे। 391 कर्मचारी ही शामिल हुए। दूसरी ओर रुंगटा कॉलेज सेंटर पर 715 में से 634 कर्मचारी ही परीक्षा देने पहुंचे। 81 कर्मचारी गैर हाजिर थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Cafeteria Perks 2026: पर्क्स चयन पोर्टल 20 जुलाई तक दोबारा खुला, कर्मचारियों-अधिकारियों को एक और मौका

पुरानी फोटो ने बढ़ाया टेंशन

जूनियर मैनेजर परीक्षा के आवेदन के समय प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वर्तमान फोटो ही अपलोड करें। लेकिन, कुछ कर्मचारियों ने पुरानी फोटो अपलोड कर दिया। रविवार को परीक्षा देने पहुंचे कुछ कर्मचारियों का चेहरा फोटो से मिलान नहीं हो पा रहा था। इसकी वजह से उन्हें बाहर ही कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसके बाद प्रबंधन ने तत्काल पर्सनल नंबर से पूर कुंडली खोलवाई। वैरिफिकेशन करने के बाद परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया। वहीं, रुंगटा सेंटर पर शिकायत थी कि शौचालय में पानी नहीं आ रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक

सीनियर कर्मचारियों को 11 नंबर का बेनिफिट

परीक्षा में शामिल बीएसपी कर्मचारियों ने कहा-पेपर बहुत ही आसान था। आराम से ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी पास कर जाएंगे। प्रोडक्शन और कंपनी परफॉर्मेंस पर सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे गए थे। वहीं, सीनियर कर्मचारियों को वरिष्ठता के 11 नंबर का सीधेतौर पर फायदा मिलेगा। एस-6 में लंबी सेवा अवधि पूरी करने वाले कर्मचारियों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। पेपर कठिन होता तो उन्हें कवर करने में दिक्कत हो सकती थी। लेकिन, आसान होने से 11 नंबर की वरिष्ठता का फायदा मिलेगा। पूर्व में वरिष्ठता में 16 नंबर था, अब 11 नंबर है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

जूनियर मैनेजर परीक्षा में ये भी सवाल थे…

सेल का महिलओं का जेंडर रेसियो कितना है?
सेल का 2030 तक कितना हॉट मेटल प्रोडक्शन क्या होगा?
इंवायरमेंट मैनेजमेंट डिविजन कोलकाता में कौन सा आइएसओ है?
1973 में सेल को सरकार ने 2 हजार करोड़ दिया था, आज उसकी वैल्यू क्या है?
क्वालिटी सर्कल की समस्या-समाधान तकनीकी में किसका उपयोग नहीं किया जाता?
SAIL की नेट बिक्री (Net Sales) क्या है।
SAIL के लिए चूना पत्थर (Limestone) का प्रमुख स्रोत।
SAIL कर्मचारियों की औसत आयु क्या है?
स्टील की कीमतों पर सरकारी नियंत्रण समाप्त हुआ?
सेलम स्टील प्लांट की विशेषता आदि पर भी सवाल?

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Cafeteria Perks 2026: पर्क्स चयन पोर्टल 20 जुलाई तक दोबारा खुला, कर्मचारियों-अधिकारियों को एक और मौका
Next: Employees Provident Fund Organisation: ईपीएफ पर 8.25% ब्याज देकर कर्मचारी विरोधी फैसलों को छुपाने की कोशिश, होगा आंदोलन

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.