Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के URM में कर्मचारी की करंट से मौत, झोले ने उलझाया रहस्य, प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने ये बताया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के URM में कर्मचारी की करंट से मौत, झोले ने उलझाया रहस्य, प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने ये बताया

Azmat ali 12/07/2026 (Last updated: 13/07/2026) 1 minute read
Employee dies of Suspected Electrocution at Bhilai Steel Plants URM

सेल भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के मुताबिक यूआरएम के क्रेन नंबर 407 पर कर्मचारी विनोद कुमार की करंट से मौत हुई है।

  • रविवार दोपहर पौने 2 बजे तक क्रेन ऑपरेट की गई थी। क्रेन खराब होने की कोई शिकायत नहीं थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में कर्मचारी की मौत का रहस्य गहरा गया है। ये बात तो साफ है कि करंट लगने से मौत हुई। करंट लगते ही मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कर्मचारी को मृत घोषित किया। मौके पर ही दम निकल चुकी थी। हादसे का एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी ठेका मजदूर मोहम्मद हसनैन है। हसनैन के बयान ने सबको हैरान कर दिया है।

जांच कमेटी को भी सवालों का जवाब सार्वजनिक करना होगा, क्योंकि मृत कर्मचारी के परिवार को किसी तरह का नुकसान न होने पाए। मृतक कर्मचारी का भाई आर्मी में है। वह सोमवार को भिलाई पहुंच रहे हैं। इसके बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आदि पूरी होगी। अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक हरियाणा का मूल निवासी थे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accidents: 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल करने की हिम्मत दिखाइए, थमेंगे हादसे, कर्मचारियों की नहीं होगी मौत

सेल भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के मुताबिक रविवार को यूआरएम के क्रेन नंबर 407 पर कर्मचारी विनोद कुमार की मौत हुई है। ठेका मजदूर ने प्रबंधन को बयान दिया है कि विनोद कुमार ने उसे लेकर क्रेन के ऊपर चढ़े। कौन सा काम करना था, ये पता नहीं था। नियमित कर्मचारी के आदेश पर ठेका मजदूर भी पीछे-पीछे चढ़ा।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री से PRP, EPS 95, NPS अंशदान पर मिले SAIL ISP के अधिकारी, BSP को जोड़ने रायपुर तक सीधी हवाई सेवा की मांग

कॉपर का बस बार खोलते समय करंट लगा और मौत हो गई। बस बार क्यों खोला गया, इस बात की जानकारी ठेका मजदूर नहीं दे सका। मौके से करीब आधा दर्जन से ज्यादा बस बार खुला हुआ एक प्लास्टिक के झोले में मिला है। ठेका मजदूर के बयान की पुष्टि कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों और सिफ्ट इंचार्ज से पूछताछ की गई। सबका एक ही जवाब था कि क्रेन खराब होने आदि को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली थी। न ही विनोद को मौके पर जाने के लिए बोला गया था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL IISCO Steel Plant: इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी, सीएमडी को घेरा ISP की यूनियनों ने, पढ़ें एरियर, ट्रांसफर संग सभी मुद्दे

रविवार दोपहर पौने 2 बजे तक क्रेन ऑपरेट की गई है। शिफ्ट खत्म होने से पहले ही क्रेन ऑपरेटर उतर गया था। तब तक क्रेन बिल्कुल सही थी। कोई शिकायत नहीं थी। दूसरी शिफ्ट में ऑपरेटर काम शुरू करता, इससे पहले ही हादसा हो गया। ठेका मजदूर से ये भी सवाल किए गए कि इक्यूपमेंट बैग कहां है? इस पर भी मजदूर कोई जवाब नहीं दे सका। जबकि मौके पर सामान्य प्लास्टिक का झोला और उसमें कुछ बस बार मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें: इस्को स्टील प्लांट के प्रोजेक्ट और प्रोडक्शन का पोस्टमार्टम कर गए इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी

ठेका मजदूर से पूछा गया कि क्रेन खराब होने की शिकायत किसी ने की थी क्या? वह जवाब नहीं दे सका। इस बारे में अधिकारियों से पूछताछ हुई तो वहां से बताया गया कि किसी तरह का कोई जॉब करने का आदेश नहीं दिया गया था। क्रेन चालू हालत में थी। ए शिफ्ट में क्रेन का ऑपरेशन चालू था। तमाम सवालों का जवाब तलाशने के लिए जांच कमेटी गठित की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों को मिलेगा 11% लाभांश, सेक्टर 6 सोसाइटी का फैसला

सेल के सीएमडी डॉक्टर अशोक कुमार पंडा ने डायरेक्टर इंचार्ज, ईडी, सीजीएम स्तर के अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आदेश दिया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर कर्मचारी एके मिश्र ने लिखा-डीसी सप्लाई लगने से डेथ हो गया। इसी तरह एक अन्य कर्मचारी निरंजन ने कहा-जो घटनाएं हुई, वो सब सही कार्यशैली नहीं अपनाने के कारण हुई है। जब तक सुपरवाइजर नहीं होगा। कार्यस्थल पर तब-तक यह घटनाएं हमेशा होती रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: INTUC Durgapur: आमसभा में मोदी सरकार पर गुस्सा, डॉ. संजीवा रेड्डी फिर बने अध्यक्ष, रजत दीक्षित महासचिव

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों को मिलेगा 11% लाभांश, सेक्टर 6 सोसाइटी का फैसला
Next: INTUC Durgapur: आमसभा में मोदी सरकार पर गुस्सा, डॉ. संजीवा रेड्डी फिर बने अध्यक्ष, रजत दीक्षित महासचिव

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.