Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात मंत्री से PRP, EPS 95, NPS अंशदान पर मिले SAIL ISP के अधिकारी, BSP को जोड़ने रायपुर तक सीधी हवाई सेवा की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात मंत्री से PRP, EPS 95, NPS अंशदान पर मिले SAIL ISP के अधिकारी, BSP को जोड़ने रायपुर तक सीधी हवाई सेवा की मांग

Azmat ali 13/07/2026 (Last updated: 13/07/2026) 1 minute read
SAIL ISP Officers Association Meets Steel Minister Regarding PRP EPS 95 NPS Contributions Demands Direct Air Service to Raipur

IISCO Steel Plant, Durgapur Steel Plant तथा Bhilai Steel Plant को जोड़ने हवाई सेवा की मांग की गई है। अधिकारियों का लंबित मुद्दा भी उठा।

  • इस्पात मंत्री से सार्थक संवाद। सेल अधिकारियों के न्यायपूर्ण अधिकारों की बुलंद आवाज़।
  • अंडाल (काज़ी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट) से रायपुर तक सीधी हवाई सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध।
  • IISCO Officers Association ने NPS में अंशदान समय पर जमा न होने तथा निर्धारित 9% के बजाय केवल 3% योगदान का मुद्दा उठाया।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। IISCO Officers Association (IOA) ने आइएसपी बर्नपुर और SAIL अधिकारियों का मुद्दा इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी के सामने उठाया। अधिकारियों की वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों को तथ्यों एवं प्रमाणों के साथ मंत्री के समक्ष रखा गया।

IISCO Officers Association के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने इस मुलाकात को अत्यंत सकारात्मक, रचनात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि माननीय इस्पात मंत्री ने पूरे धैर्य एवं गंभीरता के साथ सभी मुद्दों को सुना और उन पर सकारात्मक विचार व्यक्त किए। यह विश्वास दिलाने वाला संवाद था कि सरकार अधिकारियों की वास्तविक समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के URM में कर्मचारी की करंट से मौत, झोले ने उलझाया रहस्य, प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने ये बताया

बैठक के दौरान SAIL के CMD अशोक कुमार पांडा, Director In-Charge (ISP & DSP) सूरजीत मिश्रा, तथा SAIL IISCO Steel Plant के सभी प्रमुख Functional Heads भी उपस्थित थे। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण विषय 30% सुपरएनुएशन (सेवानिवृत्ति) लाभ रहा। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से यह विषय उठाया गया कि DPE के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों को मिलने वाले सेवानिवृत्ति लाभों के क्रियान्वयन में वर्षों की देरी हुई।

NPS में अंशदान समय पर जमा न होने तथा निर्धारित 9% के स्थान पर कई वर्षों तक केवल 3% योगदान किए जाने से अधिकारियों को आर्थिक रूप से गंभीर नुकसान उठाना पड़ा। यह केवल धनराशि का प्रश्न नहीं, बल्कि उन अधिकारियों के भविष्य और सम्मान का विषय है जिन्होंने अपना सम्पूर्ण कार्यकाल राष्ट्र के औद्योगिक विकास को समर्पित किया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accidents: 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर कॉल करने की हिम्मत दिखाइए, थमेंगे हादसे, कर्मचारियों की नहीं होगी मौत

चतुर्थ वेतन पुनरीक्षण समिति (4th PRC) के समय पर गठन की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। पूर्व के अनुभव बताते हैं कि वेतन पुनरीक्षण में अनावश्यक विलंब से अधिकारियों का मनोबल प्रभावित होता है। यदि समय रहते 4th PRC का गठन होता है तो भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचा जा सकेगा और अधिकारियों का विश्वास एवं कार्यक्षमता दोनों सुदृढ़ होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: INTUC Durgapur: आमसभा में मोदी सरकार पर गुस्सा, डॉ. संजीवा रेड्डी फिर बने अध्यक्ष, रजत दीक्षित महासचिव

ज्ञापन में वित्तीय वर्ष 2018-19 के पूर्ण Incremental PRP के शीघ्र भुगतान की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। बैठक में EPS-95 एवं EPF से संबंधित विसंगतियों के समाधान का विषय भी उठाया गया ताकि अधिकारियों के सेवानिवृत्ति लाभ भविष्य में किसी प्रकार प्रभावित न हों।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री से PRP, EPS 95, NPS अंशदान पर मिले SAIL ISP के अधिकारी, BSP को जोड़ने रायपुर तक सीधी हवाई सेवा की मांग

इसके साथ ही अंडाल (काज़ी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट) से रायपुर तक सीधी हवाई सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध भी किया गया। यह सुविधा IISCO Steel Plant, Durgapur Steel Plant तथा Bhilai Steel Plant के बीच तकनीकी सहयोग, प्रशासनिक समन्वय और व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी तथा पूर्वी और मध्य भारत के इस्पात उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों को मिलेगा 11% लाभांश, सेक्टर 6 सोसाइटी का फैसला

IISCO Officers’ Association (IOA) की ओर से महासचिव निशिकांत चौधरी, उपाध्यक्ष देबप्रिय दास तथा उपाध्यक्ष शुभाशीष दास भी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में उपस्थित रहे और अधिकारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL IISCO Steel Plant: इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी, सीएमडी को घेरा ISP की यूनियनों ने, पढ़ें एरियर, ट्रांसफर संग सभी मुद्दे

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL IISCO Steel Plant: इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी, सीएमडी को घेरा ISP की यूनियनों ने, पढ़ें एरियर, ट्रांसफर संग सभी मुद्दे
Next: इस्पात मंत्री पहुंचे Durgapur Steel Plant, आफिसर्स एसोसिएशन, BMS खुश, बाकी यूनियनें नाराज़, कल CM सुवेंदु अधिकारी से भेंट

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.