Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • PSC, व्यापमं, UTD एग्जाम के बाद Kalyan College को मिली Open University एंट्रेंस टेस्ट की मेजबानी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

PSC, व्यापमं, UTD एग्जाम के बाद Kalyan College को मिली Open University एंट्रेंस टेस्ट की मेजबानी

Azmat ali 20/07/2026 1 minute read
After Hosting PSC Vyapam and UTD Exams Kalyan College to Host the Open University Entrance Test

कल्याण कॉलेज में लगातार हो रहे एंट्रेंस और रिक्रूटमेंट टेस्ट। दो शिफ्ट में करीब 600 परीक्षार्थी शामिल, 65 प्रोफेसर्स ने संभाला मोर्चा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। कॉलेज में लगातार महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ सहित देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ ही तमाम विश्वविद्यालयों के एंट्रेंस टेस्ट से लेकर रिक्रूटमेंट परीक्षाओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रदेश के एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय के एंट्रेंस टेस्ट के लिए भी कल्याण कॉलेज में एग्जाम सेंटर बनाया गया। रविवार को कल्याण कॉलेज में एक और परीक्षा का सफलतम आयोजन संपन्न हुआ।

कल्याण कॉलेज में रविवार को पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया गया। हम आपको बता दें कि बिलासपुर स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा विवि छत्तीसगढ़ राज्य का एकमात्र शासकीय मुक्त विश्वविद्यालय है। मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए कल्याण कॉलेज में दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की गई।

करीब 600 परीक्षार्थी हुए शामिल

पहले शिफ्ट में प्री-बीएड टेस्ट आयोजित किया गया। पहले शिफ्ट के तीन सौ परीक्षार्थियों में से 271 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 29 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरे शिफ्ट में प्री-डी.एल.एड टेस्ट में 400 उम्मीदवारों के लिए बनाए गए केन्द्र में से 300 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 100 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह दस से सवा 12 बजे तक आयोजित हुए पहले शिफ्ट में 26 प्रोफेसर्स वीक्षकीय कार्य में संलग्न रहे। जबकि दोपहर दो बजे से लेकर सवा चार बजे तक आयोजित किए गए द्वितीय शिफ्ट में 35 प्रोफेसर्स ने मोर्चा संभाला।

टीम की उल्लेखनीय भूमिका का है नतीजा
कल्याण कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विनय शर्मा ने कहा कि निरंतर प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं का महाविद्यालय में आयोजन होना हम सब के लिए गर्व की बात है। हमारे अफसर, प्राध्यापक, वीक्षक और कर्मचारी हरेक परीक्षाओं में महती भूमिका निभाते है, जिसके चलते सभी परीक्षाएं हमारे महाविद्यालय में सफलतम ढंग से संपन्न हो रही है। इस परीक्षा में सहायक केन्द्राध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.गुणवंत चन्द्रौल के साथ ही डॉ.ईश्वर सिंह बरगाह और डॉ.रवीश कुमार सोनी सहित अन्य प्राध्यापकों और कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

परीक्षार्थियों के लिए बढ़ गई सुविधाएं
इस परीक्षा में आंशिक बदलाव देखने को मिला। पूर्व की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय ही डॉक्यूमेंट्स परीक्षण के साथ ही आवश्यक प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था। लेकिन इस बार बॉयोमेट्रिक को हरेक कक्षा में कराया गया। परीक्षा हॉल में बॉयोमेट्रिक के लिए अलग से विवि स्तर पर टीम तैनात किया गया था। टीम के सदस्य क्रमबद्ध तरीके से एक-एक परीक्षार्थी के पास जाकर बॉयोमेट्रिक की प्रक्रिया पूरी करवाते गए। इससे अभ्यर्थियों का समय भी बचा और अनावश्यक प्रक्रियाओं से मुक्ति भी मिली। साथ ही बारिश से भी राहत मिली।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली बवाल से धधक रहा Bhilai भी, संयुक्त मोर्चा ने मोदी सरकार को कोसा
Next: जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर टूटी लाठी, दर्द भिलाई को भी

Related Stories

Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union Election Why Should Employees Vote for BMS General Secretary Explains the Reasons
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Election: बीएमएस को ही वोट क्यों दें कर्मचारी, महासचिव ने बताए कारण, पढ़ें

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union Election Why Should Employees Vote for BMS General Secretary Explains the Reasons
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Election: बीएमएस को ही वोट क्यों दें कर्मचारी, महासचिव ने बताए कारण, पढ़ें

Azmat ali 23/09/2026
SAIL ISP Union Election 2026 INTUC aims to hit 30 targets with a single arrow in the electoral fray
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आइएसपी यूनियन चुनाव 2026: चुनावी मैदान में इंटक का एक तीर से 30 निशाना, महासचिव बता रहे इंटक को जीतना क्यों जरूरी…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.