Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट: Chandrapura Thermal Power Station से बीएसएल के बीच 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: Chandrapura Thermal Power Station से बीएसएल के बीच 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की सौगात

Azmat ali 22/07/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Receives a third 220 kV CTPS-MRS Transmission Line

लगभग 8.6 किलोमीटर लंबी इस ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण में कुल 29 मोनो पोल स्थापित किए गए हैं। बोकारो को समर्पित।

  • तृतीय 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन चंद्रपुरा ताप विद्युत स्टेशन (सीटीपीएस) एवं बोकारो इस्पात संयंत्र के मेन रिसीविंग सब-स्टेशन (एमआरएस) के मध्य स्थापित की गई है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र की विद्युत आपूर्ति प्रणाली को और अधिक विश्वसनीय, सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में तृतीय 220 केवी सीटीपीएस–एमआरएस ट्रांसमिशन लाइन का आज लोकार्पण किया गया। डीएनडब्ल्यू के मेन रिसीविंग सब-स्टेशन (एमआरएस) परिसर में आयोजित “डेडिकेशन टू सर्विस” कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक-प्रभारी तथा दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के मेंबर (तकनीकी) ने संयुक्त रूप से इस महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण करते हुए इसे सेवा के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन, ईडी एचआर राजश्री बनर्जी एवं डीवीसी के शीर्ष प्रबंधन, कई वरिष्ठ अधिकारी तथा परियोजना के निष्पादन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह तृतीय 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन चंद्रपुरा ताप विद्युत स्टेशन (सीटीपीएस) एवं बोकारो इस्पात संयंत्र के मेन रिसीविंग सब-स्टेशन (एमआरएस) के मध्य स्थापित की गई है। लगभग 8.6 किलोमीटर लंबी इस ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण में कुल 29 मोनो पोल स्थापित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पारंपरिक लैटिस टावरों की तुलना में मोनो पोल के लिए अपेक्षाकृत कम भूमि की आवश्यकता होती है, जिससे भूमि उपयोग की दक्षता बढ़ती है तथा निर्माण कार्य भी अधिक सुव्यवस्थित एवं त्वरित रूप से संपन्न किया जा सकता है।

डीवीसी द्वारा इस परियोजना में पहली बार मोनो पोल तकनीक का उपयोग किया गया है, जो आधुनिक विद्युत अवसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। गौरतलब है कि यह ट्रांसमिशन लाइन 10 जुलाई 2026 को चार्ज की गई थी। इसके उपरांत सभी आवश्यक परीक्षणों, निरीक्षणों एवं कमीशनिंग प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने के बाद 21 जुलाई 2026 को इसे औपचारिक रूप से लोकार्पित कर सेवा के लिए समर्पित किया गया।

नई ट्रांसमिशन लाइन के परिचालन में आने से संयंत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय, सुरक्षित एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी। साथ ही, उत्पादन इकाइयों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने से संयंत्र की परिचालन दक्षता, उत्पादकता तथा समग्र प्रदर्शन को भी सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा।

इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक-प्रभारी प्रिय रंजन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाले सभी एजेंसियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी एकीकृत इस्पात संयंत्र के लिए सुदृढ़ एवं विश्वसनीय विद्युत अवसंरचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह नई ट्रांसमिशन लाइन सुरक्षित, सतत एवं कुशल उत्पादन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने परियोजना के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए सभी संबंधित विभागों की सराहना भी की।

डीवीसी के मेंबर (तकनीकी) ने अपने संबोधन में बीएसएल एवं डीवीसी के बीच उत्कृष्ट समन्वय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से दोनों संस्थानों के बीच तकनीकी सहयोग और अधिक सुदृढ़ हुआ है तथा बोकारो इस्पात संयंत्र को अधिक विश्वसनीय एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में यह ट्रांसमिशन लाइन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता, सुरक्षा तथा समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

तृतीय 220 केवी सीटीपीएस–एमआरएस ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण बोकारो इस्पात संयंत्र की आधुनिक, विश्वसनीय एवं सुदृढ़ आधारभूत अवसंरचना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह परियोजना संयंत्र की ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त बनाने के साथ-साथ भविष्य की उत्पादन आवश्यकताओं, परिचालन उत्कृष्टता तथा सतत विकास के लक्ष्यों को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रावणी मेला 2026: साउथ बिहार एक्सप्रेस कैंसिल करने का फैसला वापस, कांवड़ यात्रियों को लेकर होगी रवाना
Next: SAIL ISP कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: G-Shift का समय बदला, 1 सितंबर से नया शेड्यूल

Related Stories

njcs-meeting-regarding-sail-employees-bonus-in-delhi-on-october-1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS: कर्मचारियों के बोनस पर बड़ी खबर: 1 अक्टूबर को दिल्ली में ASPLIS की बैठक, रकम होगी तय

Azmat ali 23/09/2026
Retirement of SAIL-Bhilai Steel Plant Officers BSP OA to Host a Farewell on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

18 अधिकारियों की नौकरी 30 सितंबर को SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र में हो जाएगी समाप्त, पढ़ें नाम

Azmat ali 23/09/2026
Bhilai Steel Plant Dependent of Deceased worker Receives Permanent Job offer Letter and this Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

njcs-meeting-regarding-sail-employees-bonus-in-delhi-on-october-1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS: कर्मचारियों के बोनस पर बड़ी खबर: 1 अक्टूबर को दिल्ली में ASPLIS की बैठक, रकम होगी तय

Azmat ali 23/09/2026
Retirement of SAIL-Bhilai Steel Plant Officers BSP OA to Host a Farewell on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

18 अधिकारियों की नौकरी 30 सितंबर को SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र में हो जाएगी समाप्त, पढ़ें नाम

Azmat ali 23/09/2026
Bhilai Steel Plant Dependent of Deceased worker Receives Permanent Job offer Letter and this Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

Azmat ali 23/09/2026
BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.