Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्रावणी मेला 2026: साउथ बिहार एक्सप्रेस कैंसिल करने का फैसला वापस, कांवड़ यात्रियों को लेकर होगी रवाना
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

श्रावणी मेला 2026: साउथ बिहार एक्सप्रेस कैंसिल करने का फैसला वापस, कांवड़ यात्रियों को लेकर होगी रवाना

Azmat ali 21/07/2026 1 minute read
Shravani Mela 2026 Decision to Cancel South Bihar Express Reversed

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विशेष पहल पर पूरे अगस्त (सावन) माह में दुर्ग-आरा-दुर्ग के मध्य चलेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस।

  • श्रावणी मेला के अवसर पर छत्तीसगढ़ से बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं, शिवभक्तों की यात्रा होगी और अधिक सुगम।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जाने एवं लौटने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विशेष पहल पर गाड़ी संख्या 13288/13287 आरा-दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को पूर्ण मार्ग पर पुनः बहाल (रिस्टोर) करने का निर्णय लिया गया है। इससे सावन माह में यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा पहले की तरह सुगम एवं सुविधाजनक होगी।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल-धारुआडीही खंड की अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण एवं आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। जो कि ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए महत्वपूर्ण है। इसके कारण दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा साउथ बिहार एक्सप्रेस को विभिन्न तिथियों में दुर्ग-राउरकेला-दुर्ग के मध्य आंशिक रूप से रद्द किया गया था।

श्रावणी मेला के महत्व एवं छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशेष पहल की गई। इसके फलस्वरूप अब साउथ बिहार एक्सप्रेस पूरे अगस्त (सावन) माह में अपने प्रारंभिक एवं अंतिम स्टेशन अर्थात आरा–दुर्ग–आरा के मध्य नियमित रूप से संचालित होगी।

विशेष परिचालन व्यवस्था के अनुसार आरा से 06, 13, 20 एवं 27 अगस्त 2026 को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस चांडिल–कांद्रा–सीनी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी, जबकि गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दिनांक 07, 14, 21 एवं 28 अगस्त 2026 को दुर्ग -आरा -दुर्ग के मध्य अपने नियमित मार्ग से संचालित होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इस यात्री हितैषी पहल से छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के श्रद्धालुओं, शिवभक्तों एवं अन्य यात्रियों को श्रावणी मेला के दौरान निर्बाध, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Hockey Academy का सितारा चमका, शिलानंद लकड़ा भारतीय टीम में चयनित, खेलेंगे FIH Men’s Hockey World Cup 2026
Next: बोकारो स्टील प्लांट: Chandrapura Thermal Power Station से बीएसएल के बीच 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की सौगात

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.