Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कारगिल विजय दिवस: भारत-पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध में भिलाई के बेटे ने दी थी शहादत, पढ़ें पीएम मोदी क्या बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

कारगिल विजय दिवस: भारत-पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध में भिलाई के बेटे ने दी थी शहादत, पढ़ें पीएम मोदी क्या बोले…

Azmat ali 26/07/2026 (Last updated: 26/07/2026) 1 minute read
Kargil Diwas A son of Bhilai made the Supreme Sacrifice in the 1999 Kargil War Between India and Pakistan Read What PM Modi Said 1

शहीद कौशल यादव की शहादत को नमन। 25 जुलाई 1999 के दिन कारगिल में देश के लिए कौशल यादव वीरगति को प्राप्त हुए थे।

  • प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारत-पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध के महानायकों को देश सलामी दे रहा है। विजय दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, शहीदों को याद किया जा रहा है। युद्ध में भिलाई के बेटे कौशल यादव की भी शहादत हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश भारत की सुरक्षा के प्रति असाधारण साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले हमारे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी हमारे सैनिकों का शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों का अटूट देशभक्ति का भाव और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा: “कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, पूरा देश भारत की रक्षा में असाधारण शौर्य और समर्पण दिखाने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।”

इधर-शहीद कौशल यादव को हुडको स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीद के माता, पत्नी, पुत्र, भाभी सहित परिवारजनों ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन प्रवीण कुमार ने शहीद कौशल यादव की शहादत को अविस्मरणीय करार दिया। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 1999 के दिन कारगिल में देश के लिए कौशल यादव वीरगति को प्राप्त हुए थे।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पवन कुमार निषाद ने कहा कि कौशल यादव की शहादत ने देश की रक्षा के प्रति युवाओं ने प्रेरणा जगाने का काम किया।

इस दौरान महापौर नीरज पाल, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी, सेफी चेयरमैन नरेंद्र बंछोर, ओए पूर्व महासचिव परविंदर सिंह, पूर्व महापौर नीता लोधी, संजीव डी, रामबचन यादव, छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, जावेद खान, ओपी शर्मा, मनीष शर्मा, वीके सिंह, बेनी प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, वीरेंद्र यादव, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप में सड़क हादसा: ड्यूटी से घर जा रहे बीएसपी कर्मचारी को ट्रक ने मारी टक्कर
Next: किसानों-छात्रों के आगे केंद्र सरकार झुकी, अब पेंशनभोगी खुद को कोस रहे, बोले-पैसा वापस करो, करेंगे चाय-पान-पकौड़े की दुकान

Related Stories

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.