Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL में फिर बड़ा ट्रांसफर: BSOA महासचिव अजय कुमार पांडेय का तबादला, अध्यक्ष एके सिंह भी हो चुके हैं स्थानांतरित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL में फिर बड़ा ट्रांसफर: BSOA महासचिव अजय कुमार पांडेय का तबादला, अध्यक्ष एके सिंह भी हो चुके हैं स्थानांतरित

Azmat ali 27/07/2026 (Last updated: 27/07/2026) 1 minute read
BSL Transfer Order BSOA General Secretary Ajay Kumar Pandey Transferred

एजीएम अजय कुमार पांडेय को OPAS से Pay Group (Pay, PF, Pension & Estate A/c) में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। वित्त एवं लेखा विभाग (Finance & Accounts Department) की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (BSOA) के महासचिव और सेफी (SEFI) के वाइस चेयरमैन अजय कुमार पांडेय का ट्रांसफर कर दिया गया है।

बीएसएल फाइनेंस डिपार्टमेंट के एजीएम अजय कुमार पांडेय को OPAS से Pay Group (Pay, PF, Pension & Estate A/c) में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। GM (F&A) Pay Group के पास तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में बोकारो इस्पात संयंत्र ने रचा स्वर्णिम इतिहास, सेल इकाइयों में सर्वाधिक कर पूर्व लाभ

पहले अध्यक्ष, अब महासचिव का ट्रांसफर

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही BSOA अध्यक्ष ए.के. सिंह का टाउनशिप विभाग से एलएंडए में स्थानांतरण किया गया था। अब एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय का भी ट्रांसफर होने से अधिकारियों के बीच इस कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: किसानों के बाद अब छात्रों के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र, जंतर-मंतर पर जश्न

पेंशन सेक्शन का अनुभव आया काम

जानकारों के अनुसार, अजय कुमार पांडेय इससे पहले भी पे, पीएफ और पेंशन से जुड़े सेक्शन में कार्य कर चुके हैं। इस क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए प्रबंधन ने उन्हें पुनः वेतन एवं पेंशन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है, ताकि उनके अनुभव का बेहतर उपयोग किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: बतौर इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान: Non-Strategic, आरआइएनएल Disinvestment, सेल Affordability Clause का धब्बा भी, पदनाम-माइंस का श्रेय

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अजय कुमार पांडेय को बिना विलंब GM (F&A) – Pay Group में योगदान देना होगा।

इस ताजा ट्रांसफर के बाद बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी वर्ग में यह चर्चा तेज है कि क्या आने वाले दिनों में अन्य प्रशासनिक फेरबदल भी देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल प्रबंधन ने इस स्थानांतरण को कार्य की आवश्यकता और अनुभव के बेहतर उपयोग के आधार पर किया गया निर्णय बताया है।

ये खबर भी पढ़ें: किसानों-छात्रों के आगे केंद्र सरकार झुकी, अब पेंशनभोगी खुद को कोस रहे, बोले-पैसा वापस करो, करेंगे चाय-पान-पकौड़े की दुकान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CGM, जीएम संग 37 अफसरों को BSP OA दे रहा विदाई, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति वाले भी, पढ़ें नाम
Next: सावधान: मौसम खराब होने का Alert, अगले 3 घंटे में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान, छत्तीसगढ़ में एक साथ आया मोबाइल मैसेज

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.