स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से जुलाई में वीआर लेने वाले कर्मचारियों का नाम फाइनल हो गया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में वीआर लेने वाले कर्मचारियों का नाम फाइनल हो गया है। बीएसपी से जुलाई माह में 126 कर्मचारी वीआर ले रहे हैं। प्रबंधन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के तहत कार्मिकों को वीआर दिया है। 31 जुलाई को सेवा समाप्त हो जाएगी। सेल बीएसपी से वीआर लेने वाले अधिकारियों की सूची सुबह ही जारी कर दी गई। लेकिन, कर्मचारियों की लिस्ट फाइनल करने में शाम तक का वक्त लगा। कुछ नाम को जोड़ने और काटने में काफी माथापच्ची की गई। मंगलवार सुबह तक करीब 80 अधिकारियों के नाम की चर्चा थी। शाम को जब लिस्ट आई तो संख्या 126 थी। काउंसिलिंग की वजह से वीआर लेने वालों का ग्राफ तेजी से बढ़ा।



