Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BMS में बवाल: कोर्ट ने नई कार्यकारिणी और 2023 का चुनाव किया रद्द, दो महीने में फिर होंगे चुनाव, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BMS में बवाल: कोर्ट ने नई कार्यकारिणी और 2023 का चुनाव किया रद्द, दो महीने में फिर होंगे चुनाव, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 28/07/2026 1 minute read
BMS Court Cancels New Executive and 2023 Elections new Elections to be held in two Months Read Details

श्रम न्यायालय के आदेश के बाद रजिस्ट्रार ने ALC को दिए नए चुनाव कराने के निर्देश, बुधवार को घोषित कार्यकारिणी पर लगी रोक।

  • इस पूरे मामले में सूचनाजी डॉट कॉम ने उप पंजीयक से बात की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) भिलाई में बुधवार को घोषित नई कार्यकारिणी कोर्ट के फैसले के बाद विवादों में घिर गई है। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक न्यायालय ने वर्ष 2023 और 2026 में हुए यूनियन चुनाव को शून्य घोषित कर दिया है। न्यायालय ने रजिस्ट्रार को अपनी निगरानी में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्देश दिया है।

कोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ व्यवसायिक संघ के पंजीयक पैकरा ने सहायक श्रम आयुक्त (ALC) को दो माह के भीतर बीएमएस का नया चुनाव कराने का निर्देश जारी कर दिया है। न्यायालय का फैसला 22 जुलाई को आया था, जिसकी प्रति अब बीएमएस नेताओं को मिल गई है।

बुधवार को घोषित नई कार्यकारिणी में दिनेश पांडेय को महासचिव, प्रदीप पाल को अध्यक्ष और इंटक से बीएमएस में आए वंश बहादुर सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद इस कार्यकारिणी की वैधता समाप्त हो गई है। अब इन नेताओं के सियासी भविष्य पर भी सवाल उठ गए हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह घोषित नई कमेटी के खिलाफ 40 से ज्यादा बीएमएस सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया था। अरविंद पांडेय कानूनी लड़ाई अकेले ही लड़ रहे थे। अब नए समीकरण ने भिलाई स्टील प्लांट में बीएमएस की सियासत पर नई बहस छेड़ दी है।

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: सेल अधिकारियों को इसी सैलरी के साथ मिलेगी 100% PRP

ऐसे शुरू हुआ था विवाद

भिलाई स्टील प्लांट में मान्यता चुनाव जीतने के बाद बीएमएस के भीतर विवाद शुरू हो गया था। अरविंद पांडेय ने संगठन में वित्तीय अनियमितताओं और धन उगाही के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि सीपीएफ ट्रस्ट से जुड़े मामलों में पैसे लिए गए।

विवाद की शुरुआत वर्ष 2023 के संगठनात्मक चुनाव से हुई। 30 सितंबर 2023 को चुनाव की अधिसूचना जारी हुई। इसके बाद 3 अक्टूबर को अरविंद पांडेय गुट ने चुनाव कराया और उसका ई-फॉर्म रजिस्ट्रार के पास जमा कराया। वहीं 10 अक्टूबर 2023 को चन्ना गुट ने अलग चुनाव कराकर उसी दिन अपना ई-फॉर्म जमा कर दिया।

रजिस्ट्रार ने चन्ना गुट के ई-फॉर्म को मान्यता दे दी, जबकि अरविंद पांडेय के आवेदन को खारिज कर दिया। इसके खिलाफ अरविंद पांडेय ने श्रम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

ये खबर भी पढ़ें: किसानों-छात्रों के आगे केंद्र सरकार झुकी, अब पेंशनभोगी खुद को कोस रहे, बोले-पैसा वापस करो, करेंगे चाय-पान-पकौड़े की दुकान

कोर्ट ने पहले भी लगाए थे प्रतिबंध

मामला न्यायालय पहुंचने के बाद कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए संगठन को नीतिगत फैसले लेने, ₹5 हजार से अधिक खर्च करने, किसी पदाधिकारी की नियुक्ति या हटाने पर रोक लगा दी थी। साथ ही संगठन के ऑडिट का भी आदेश दिया गया था।

अरविंद पांडेय का दावा है कि रजिस्ट्रार ने न्यायालय के इन आदेशों का पालन नहीं किया। वर्ष 2022-23 के ऑडिट की मांग भी अब तक लंबित रही। बाद में इस मामले में अवमानना का नोटिस भी जारी किया गया। करीब डेढ़ वर्ष तक औद्योगिक न्यायालय में न्यायाधीश नहीं होने के कारण सुनवाई में देरी हुई। अब न्यायालय ने अंतिम फैसला सुनाते हुए 2023 का चुनाव और उसके आधार पर गठित वर्तमान व्यवस्था को निरस्त कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: बतौर इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान: Non-Strategic, आरआइएनएल Disinvestment, सेल Affordability Clause का धब्बा भी, पदनाम-माइंस का श्रेय

नए चुनाव में कई दावेदारों पर संकट

अरविंद पांडेय का कहना है कि अब 2022 की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर नया चुनाव कराया जाएगा। ऐसे में हाल ही में खुद को पदाधिकारी घोषित करने वाले कई नेता चुनाव लड़ने के पात्र नहीं रह सकते। उनका कहना है कि दिनेश पांडेय उस समय प्रदेश कमेटी में थे और भिलाई इकाई के सदस्य नहीं थे। वहीं वंश बहादुर सिंह, जो इंटक छोड़कर बीएमएस में शामिल हुए हैं, उनकी सदस्यता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में फिर बड़ा ट्रांसफर: BSOA महासचिव अजय कुमार पांडेय का तबादला, अध्यक्ष एके सिंह भी हो चुके हैं स्थानांतरित

उप पंजीयक ने क्या कहा

इस पूरे मामले में सूचनाजी डॉट कॉम ने उप पंजीयक से बात की। उन्होंने बताया कि सहायक श्रम आयुक्त (ALC) को दो माह के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। न्यायालय के आदेश का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP VR 2026: भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम इंचार्ज संग 39 अधिकारियों की वीआर सूची जारी, 86 कर्मचारियों का नाम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Exclusive News: सेल अधिकारियों को इसी सैलरी के साथ मिलेगी 100% PRP
Next: SAIL Voluntary Retirement Scheme 2026: पढ़िए भिलाई स्टील प्लांट से वीआर लेने वाले 126 कर्मचारियों के नाम

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.