बोकारो स्टील प्लांट के यातायात/कच्चा माल विभाग में कार्यरत मुख्य महाप्रबंधक (यातायात/कच्चा माल) मनोज कुमार ह्यांकी को डीआइसी ने विदाई दी।
- बीएसएल से सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए 66 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेल) एवं कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री सेल) तथा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के साथ संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के परिजन भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
समारोह के शुभारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी तथा उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। जुलाई 2026 में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 12 अधिशासी एवं 54 अनधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। समारोह के दौरान सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-सेवाएँ) द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी के बायो-डाटा का प्रस्तुतिकरण किया गया।
बोकारो स्टील प्लांट के यातायात/कच्चा माल विभाग में कार्यरत मुख्य महाप्रबंधक (यातायात/कच्चा माल) मनोज कुमार ह्यांकी के लिए आयोजित एक अन्य विदाई समारोह में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने बोकारो स्टील प्लांट में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं

