Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी और मजदूर परेशान, बकाया एरियर, सरकार पर गुस्सा, 10 को बाइक-कार रैली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी और मजदूर परेशान, बकाया एरियर, सरकार पर गुस्सा, 10 को बाइक-कार रैली

Azmat ali 02/08/2026 1 minute read
Employees and Workers of the SAIL Bhilai Steel Plant will hold a Bike and Car Rally on August 10

वेतन समझौते की सभी मांगों का तत्काल समाधान करने तथा वर्तमान वेतन समझौते को पूर्ण कर नए वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू करने की मांगी।

  • भिलाई में 10 अगस्त को मजदूरों का प्रदर्शन एवं कार-बाइक रैली।
  • 10 अगस्त के कार्यक्रम के लिए पर्चा वितरण, संयंत्र के गेटों एवं बाजारों में माइक प्रचार तथा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रचार किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हिंदुस्तान स्टील एम्प्लाईज यूनियन कार्यालय सेक्टर 4 में संयुक्त यूनियन की बैठक में 10 अगस्त को शाम 5:30 से 7:00 बजे तक इक्विपमेंट चौक (मुर्गा चौक) पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक तक कार एवं बाइक रैली निकाली जाएगी। बैठक में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, लोईमु एवं स्टील वर्कर्स यूनियन के साथी शामिल हुए।

ज्ञात हो कि 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन “अगस्त क्रांति मैदान” से शुरू हुआ था। जिसमें करो या मरो का नारा दिया गया था। यहां आंदोलन इतना मजबूत हुआ कि अंग्रेजों को 1947 में देश छोड़कर जाना पड़ा। उसी की याद में पूरे देश के अंदर मजदूर,किसान,छात्र, नौजवान, तथा महिलाओं की समस्या को लेकर मज़दूर किसान संगठन संयुक्त आंदोलन कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारी एरियर, बोनस पर बेहाल, NJCS नेता करने जा रहे दिल्ली कूच, इस्पात मंत्री से होगी आमने-सामने बात

39 महीने के एरियर्स का भुगतान हो

संयुक्त यूनियन ने 39 महीने के लंबित एरियर्स सहित वेतन समझौते की सभी मांगों का तत्काल समाधान करने तथा वर्तमान वेतन समझौते को पूर्ण कर नए वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। ठेका श्रमिकों के लिए सम्मानजनक वेतन और पारदर्शी वेतन निर्धारण की भी मांग की गई।

सेक्टर-9 अस्पताल एवं सुविधाएं बचाओ

बैठक में सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण का विरोध करते हुए इसे सार्वजनिक एवं मजबूत स्वास्थ्य सेवा के रूप में विकसित करने की मांग की गई। कर्मचारियों के लिए बेहतर आवास एवं शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम प्रबंधन के माध्यम से ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Steel Plant के कर्मचारी 10 को जाएंगे जेल, पढ़ें क्यों

व्यापक जनसंपर्क से आंदोलन होगा मजबूत

10 अगस्त के कार्यक्रम के लिए पर्चा वितरण, संयंत्र के गेटों एवं बाजारों में माइक प्रचार तथा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रचार किया जाएगा। संयुक्त यूनियन ने मजदूरों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर 10 अगस्त के प्रदर्शन एवं कार-बाइक रैली को सफल बनाने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL मजदूरों के AWA पर गहराया संकट, CMO में भुगतान रोकने का आदेश, क्या सभी प्लांट के श्रमिकों का रुकेगा पैसा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bokaro Steel Plant के कर्मचारी 10 को जाएंगे जेल, पढ़ें क्यों
Next: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट

Related Stories

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.