Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bokaro Steel Plant के कर्मचारी 10 को जाएंगे जेल, पढ़ें क्यों
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Steel Plant के कर्मचारी 10 को जाएंगे जेल, पढ़ें क्यों

Azmat ali 02/08/2026 1 minute read
SAIL Bokaro Steel Plant Employees to Launch Jail Bharo Agitation Against Modi Governments Policies on the 10th

भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 10 अगस्त को पूरे बोकारो में संयुक्त "जेल भरो आंदोलन" आयोजित किया जाएगा। तैयारियां तेज।

  • रविवार को सीटू और किसान सभा की संयुक्त बैठक सेक्टर 9 सीटू कार्यालय में हुई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी जेल जाएंगे। दर्जनों कर्मचारी और ठेका मजदूर जेल जाने को तैयार हो गए हैं। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ गुस्से में हैं। मज़दूर-किसान संयुक्त मंच के आह्वान पर “देश बचाओ-जनता बचाओ-संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ” के नारे के साथ 10 अगस्त को पूरे बोकारो में संयुक्त “जेल भरो आंदोलन” चलाया जाएगा।

रविवार को सीटू और किसान सभा की संयुक्त बैठक सेक्टर 9 सीटू कार्यालय में हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीटू, बोकारो के जिला अध्यक्ष राज कुमार गोरांई ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 10 अगस्त 2026 को पूरे बोकारो जिला में संयुक्त “जेल भरो आंदोलन” आयोजित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: ड्यूटी से घर जा रहे भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी, खून से लथपथ, कब बनेगा डिवाइडर?

उन्होंने आगे कहा कि 29 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मज़दूर–किसान सम्मेलन में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र फेडरेशनों तथा संयुक्त किसान मोर्चा ने “देश बचाओ–जनता बचाओ–संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” के आह्वान के साथ 10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का निर्णय लिया था। बोकारो में यह कार्यक्रम उसी राष्ट्रीय निर्णय के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे जिले में हजारों मजदूर, किसान, खेत मजदूर, कर्मचारी, स्कीम वर्कर, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, छात्र, युवा, महिलाएं तथा अन्य मेहनतकश तबके भाग लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

उन्होंने कहा कि देश आज गहरे आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और लोकतांत्रिक संकट से गुजर रहा है। केंद्र सरकार की निजीकरण, ठेकेदारीकरण, व्यवसायीकरण और कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के कारण सार्वजनिक उपक्रमों, प्राकृतिक संसाधनों तथा जनकल्याणकारी क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।

इससे रोजगार के अवसर घट रहे हैं, श्रमिक अधिकार कमजोर हो रहे हैं, किसानों और मेहनतकश जनता की आजीविका पर संकट गहरा रहा है तथा आर्थिक असमानता लगातार बढ़ रही है। संयुक्त मंच ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं और साम्राज्यवादी दबावों के अनुरूप लागू की जा रही नीतियां देश की आर्थिक संप्रभुता, आत्मनिर्भरता तथा संविधान की समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भावना के विपरीत हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट को हमेशा के लिए अलविदा, कर्मचारियों की आंखें भर आई, मेन गेट पर जश्न

उन्होंने कहा कि चारों लेबर कोड श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा पर हमला हैं, जबकि किसानों से किए गए एमएसपी की कानूनी गारंटी, संपूर्ण कर्ज़माफी और भूमि अधिकार संबंधी वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी रिक्त पदों को न भरना, पेपर लीक, मनरेगा को कमजोर करने के प्रयास, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की बदहाली तथा संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और संघीय ढांचे पर बढ़ते हमले जनता की चिंताओं को और गहरा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL मजदूरों के AWA पर गहराया संकट, CMO में भुगतान रोकने का आदेश, क्या सभी प्लांट के श्रमिकों का रुकेगा पैसा

संयुक्त मंच ने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त का जेल भरो आंदोलन केवल गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय संप्रभुता, सामाजिक न्याय और मेहनतकश जनता के अधिकारों की रक्षा का व्यापक संयुक्त जनसंघर्ष है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारी एरियर, बोनस पर बेहाल, NJCS नेता करने जा रहे दिल्ली कूच, इस्पात मंत्री से होगी आमने-सामने बात

आंदोलन के माध्यम से चारों लेबर कोड वापस लेने, बेलगाम निजीकरण पर रोक, पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने, C2+50 प्रतिशत के आधार पर कानूनी एमएसपी, किसानों की संपूर्ण कर्ज़माफी, मनरेगा को मजबूत करने, ग्रामीण एवं शहरी रोजगार की कानूनी गारंटी, समान काम के लिए समान वेतन, सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा तथा सार्वजनिक शिक्षा, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने की मांग उठाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: वेतन पर डाका नहीं डाल पाएंगे ठेकेदार, रिटायरमेंट से चंद घंटे पहले जेएन ठाकुर रच गए इतिहास, BSP में ये योगदान, देखें फोटो…

नागरिकों से 10 अगस्त के संयुक्त “जेल भरो आंदोलन” में बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक सफलता प्रदान करने का आह्वान किया जाता है। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता विश्वनाथ बनर्जी ने किया। बैठक में डीभीसी श्रमिक यूनियन के फूलचंद मांझी,बीसीकेयू दुग्धा के सतनारायण महतो,जलेस के कुमार सत्येन्द्र,बीएसएसआर युनियन के देवाशीष पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के सीजीएम संग 12 अधिकारी, 54 कर्मचारी रिटायर्ड

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्यूटी से घर जा रहे भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी, खून से लथपथ, कब बनेगा डिवाइडर?
Next: सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी और मजदूर परेशान, बकाया एरियर, सरकार पर गुस्सा, 10 को बाइक-कार रैली

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.