Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026 (Last updated: 20/08/2026) 1 minute read
Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill

बाढ़ के कारण उत्पन्न रासायनिक दुर्घटना की स्थिति पर मॉकड्रिल किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र में अफरा-तफरी जैसे हालात दिखे।

  • बीएसपी सेफ्टी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की सीजीएम पुष्पा एम्ब्रोज, सीजीएम एसएमएस 3 त्रिभुवन बैठा, ईएमडी के सीजीएम समेत उच्चाधिकारी रहे मौजूद।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 3 में मॉक ड्रिल के दौरान नए गैस होल्डर में गैस रिसाव हुआ। इसकी चपेट में 12 कर्मचारी आ गए। जो कर्मचारी जहां था, वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में जान बचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, CISF की टीम ने मोर्चा संभाला और राहत बचाव कार्य किया। 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बाढ़ के कारण उत्पन्न रासायनिक दुर्घटना की स्थिति पर मॉकड्रिल आयोजित की गई है। यह मॉकड्रिल भिलाई इस्पात संयंत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ और पौने 12 बजे तक चला। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

बीएसपी सेफ्टी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की सीजीएम पुष्पा एम्ब्रोज, सीजीएम एसएमएस 3 त्रिभुवन बैठा, ईएमडी के सीजीएम समेत दुर्ग जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अभ्यास के माध्यम से बाढ़ एवं उससे उत्पन्न रासायनिक दुर्घटना जैसी आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया गया।

एनडीएमए से ब्रिगेडियर रविन्दर गुरूंग वरिष्ठ सलाहकार भारत सरकार गृह मंत्रालय, गजेन्द्र पाठक असिस्टेंट सीआईएफएस, जीवन कुमार वरष्ठि सलाहकार बिहार सरकार, जितेन्द्र सोलंकी एवं एस जीत सलाहकार-2 और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बाढ़ एवं रासायनिक दुर्घटना क्षेत्रों एवं संवदेनशील स्थलों की पहचान, प्रशिक्षण हेतु चयनित प्रतिभागियों एवं संबंधित विभागों की तैयारी, इन्सीडेंट कमाण्ड पोस्ट की स्थापना एवं संचालन की तैयारी, मेडिकल कोच एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता, बचाव एवं राहत उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, एसडीआरएफ/एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के मध्य समन्वय, रेस्क्यू राहत एवं सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास कार्य की योजना, संचार व्यवस्था एवं आपातकालीन संपर्क प्रणाली, मॉक एक्सरसाइज के दौरान इंसीडेंट परिदृश्यों एवं रिस्पांस प्लान तथा जिला स्तरीय अधिकारियों एवं फील्ड रिस्पांस की पड़ताल की गई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट
Next: Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Related Stories

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.