Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026 (Last updated: 25/08/2026) 1 minute read
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands

कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सीटू ने उठाई आवाज। कार्यस्थल पर आने-जाने के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा का सवाल।

  • पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालक निदेशक (संकार्य) एवं कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) को भी प्रेषित की गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा के सवाल को लेकर हिंदुस्तान स्टील एम्प्लाइज यूनियन-सीटू ने कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्य महाप्रबंधक, सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग से मुलाकात की। यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि कार्मिक विभाग के कर्मचारियों को नियमित रूप से संयंत्र के विभिन्न विभागों एवं वर्क्स एरिया में जाना पड़ता है। इस दौरान वे कर्मचारियों से संवाद, बैठकों में भागीदारी तथा विभिन्न वेलफेयर सुविधाओं का निरीक्षण करते हैं। यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से सीजीएम से मिलकर मांग पत्र सौंपने के लिए समय मांगा जा रहा था। अब मीटिंग हुई है।

सेफ्टी शू और हेलमेट उपलब्ध कराने की मांग

हिंदुस्तान स्टील एम्प्लाइज यूनियन, सीटू के अध्यक्ष विजय कुमार जांगड़े ने कहा-कार्मिक विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कार्य की प्रकृति और कार्यस्थल की परिस्थितियों के अनुसार सेफ्टी शू एवं सेफ्टी हेलमेट उपलब्ध कराया जाए। कई कार्यालय वर्क्स एरिया से काफी दूरी पर स्थित होने के कारण कर्मचारियों को खुले क्षेत्रों और औद्योगिक परिसरों से होकर आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का अभाव कर्मचारियों को अनावश्यक जोखिम में डाल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

शोर एवं अन्य औद्योगिक जोखिमों से सुरक्षा जरूरी

ज्ञापन में यूनियन ने वर्क्स एरिया में भ्रमण और कार्य के दौरान आवश्यकतानुसार एयर प्लग/ईयर प्लग सहित अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पी पी ई) उपलब्ध कराने की मांग की है। सीटू ने कहा कि कार्मिक विभाग के कर्मचारी भी अपने आधिकारिक कार्यों के कारण अनेक औद्योगिक क्षेत्रों में जाते हैं। इसलिए उन्हें संभावित शोर, धूल तथा अन्य कार्यस्थलीय जोखिमों से बचाने के लिए आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

बरसात में रेनकोट और वर्षा सुरक्षा सामग्री भी मिले

सीटू ने विशेष रूप से बरसात के मौसम में कर्मचारियों की परेशानी का मुद्दा उठाया। खुले क्षेत्र से एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने वाले कर्मचारियों को रेनकोट एवं आवश्यक वर्षा सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई। यूनियन ने इस संबंध में जारी सर्कुलर क्रमांक मु.म.प्र./सुरक्षा/2026/1369 दिनांक 10/08/2026 का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इसके अनुरूप संबंधित कर्मचारियों की सुरक्षा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

कार्यपालक निदेशकों को भी भेजी गई पत्र की प्रतिलिपि

मुख्य महाप्रबंधक, सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए सीटू ने मांग की कि संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी कर सभी आवश्यक सुरक्षा सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। इस पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालक निदेशक (संकार्य) एवं कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) को भी प्रेषित की गई है, ताकि उच्च स्तर पर मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र
Next: SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.