Skip to content
01/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM ने रचा इतिहास, एक महीने में रेलवे को 102 रेक डिस्पैच
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM ने रचा इतिहास, एक महीने में रेलवे को 102 रेक डिस्पैच

Azmat ali 01/09/2026 1 minute read
BSP URM Created History by delivering 102 Rakes to the Railways in a month

जून और जुलाई में 94 रेक डिस्पैच का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बना था। नए रिकॉर्ड पर ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने ठेका मजदूरों को आगे कर पेश की नज़ीर।

URM की यह उपलब्धि टीमवर्क, परिचालन उत्कृष्टता और निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 100वें रेक के डिस्पैच पर ईडी वर्क्स मौजूद रहे। ठेका मजदूरों ने नारियल फोड़कर रेलवे के लिए रेक रवाना कराया। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के यूनिवर्सल रेल मिल (URM) ने उत्पादन और डिस्पैच के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। URM ने एक महीने में 260 मीटर लंबे रेल पैनलों के 102वें EUR रेक का डिस्पैच पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया है। प्लांट की स्थापना के बाद यह पहली बार है, जब एक महीने में 102 रेक डिस्पैच का आंकड़ा पार हुआ है। खास बात यह है कि जब 100वां रेक रवाना किया जा रहा था तब ईडी वर्क्स राकेश कुमार पहुंचे। उन्होंने ठेका मजदूरों को आगे किया और नारियल हाथ में थमाया। मजदूरों ने नारियल फोड़कर रेलवे के रेक को रवाना किया।

URM ने संबंधित माह में 1020 रेल पैनल रेक डिस्पैच किए। इससे पहले जून और जुलाई 2026 में एक महीने में 94 रेक डिस्पैच का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बना था। नए प्रदर्शन ने इस पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए URM की उत्पादकता और परिचालन क्षमता में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी है।

इस उपलब्धि पर BSP के ED (Works) राकेश कुमार ने URM की टीम को बधाई दी। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि उत्पादन की गति बनाए रखने के साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा के उच्चतम मानकों को कायम रखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफलता हासिल करने के लिए टीम वर्क के महत्व पर भी जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने ठेका श्रमिकों के साथ नारियल फोड़कर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

कार्यक्रम में GM (RITES) एवं उनकी टीम, रेलवे के अधिकारी, CGM I/c (M&U), CGM (PPC) तथा CGM I/c (Services) के एडिशनल चार्ज वाले अधिकारी, CGM (SMS-3), GM I/c (T&D) और GM (RCL) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने URM की टीम को ऐतिहासिक 100वें रेक डिस्पैच की उपलब्धि पर बधाई दी और सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

CGM (URM) शिशिर शुक्ला ने पूरी शॉप टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि URM टीम की लगातार निगरानी, समर्पित प्रयास और कड़ी मेहनत से संभव हुई है। उन्होंने SMS-2&3, Traffic, PPC, RCL और RITES की Vigilant Inspection Team सहित सभी सहयोगी विभागों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सेंट्रल मेंटेनेंस और शॉप मेंटेनेंस टीमों के योगदान की भी सराहना की।

URM की यह उपलब्धि टीमवर्क, परिचालन उत्कृष्टता और निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 100वें रेक का डिस्पैच न केवल भिलाई स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता को दर्शाता है, बल्कि देश के मजबूत रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में BSP की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IISCO Steel Plant Burnpur: झुलसे ठेका श्रमिक की इलाज के दौरान मौत, आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति, पोस्टमार्टम के बाद यहां अंतिम संस्कार
Next: भिलाई स्टील प्लांट के नए CGM HR प्रशांत ओझा ने संभाला पदभार

Related Stories

Prashant Ojha has Assumed Charge as the New CGM (HR) of Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के नए CGM HR प्रशांत ओझा ने संभाला पदभार

Azmat ali 01/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Contract Workers Death Compassionate Appointment Letter for Dependent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur: झुलसे ठेका श्रमिक की इलाज के दौरान मौत, आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति, पोस्टमार्टम के बाद यहां अंतिम संस्कार

Azmat ali 01/09/2026
Special Emphasis on Safety at QCFI Bhilais 17th Chapter Convention BSP Team Best of the Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

QCFI भिलाई के 17वें ‘चैप्टर कन्वेंशन 2026 में सेफ्टी पर विशेष जोर; बीएसपी टीम रही ‘बेस्ट ऑफ द कन्वेंशन

Azmat ali 01/09/2026

You May Have Missed

Prashant Ojha has Assumed Charge as the New CGM (HR) of Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के नए CGM HR प्रशांत ओझा ने संभाला पदभार

Azmat ali 01/09/2026
BSP URM Created History by delivering 102 Rakes to the Railways in a month
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM ने रचा इतिहास, एक महीने में रेलवे को 102 रेक डिस्पैच

Azmat ali 01/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Contract Workers Death Compassionate Appointment Letter for Dependent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur: झुलसे ठेका श्रमिक की इलाज के दौरान मौत, आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति, पोस्टमार्टम के बाद यहां अंतिम संस्कार

Azmat ali 01/09/2026
Special Emphasis on Safety at QCFI Bhilais 17th Chapter Convention BSP Team Best of the Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

QCFI भिलाई के 17वें ‘चैप्टर कन्वेंशन 2026 में सेफ्टी पर विशेष जोर; बीएसपी टीम रही ‘बेस्ट ऑफ द कन्वेंशन

Azmat ali 01/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.