Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के नए CGM HR प्रशांत ओझा ने संभाला पदभार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के नए CGM HR प्रशांत ओझा ने संभाला पदभार

Azmat ali 01/09/2026 (Last updated: 01/09/2026) 1 minute read
Prashant Ojha has Assumed Charge as the New CGM (HR) of Bhilai Steel Plant

सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट से करियर शुरू करने वाले प्रशांत ओझा कोलकाता, चेन्नई और मुंबई CMO में कर चुके हैं काम।

  • CMO मुख्यालय से भिलाई स्टील प्लांट पहुंचने के बाद प्रशांत ओझा को BSP के एचआर विभाग की कमान सौंपी गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में एचआर के नए चीफ जनरल मैनेजर (CGM) प्रशांत ओझा ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने इस्पात भवन स्थित कार्यालय में एचआर विभाग के नए प्रमुख के रूप में दायित्व संभाला। इस मौके पर प्रभारी जीएम (एचआर) संजय द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एचआर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए सीजीएम से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालते ही प्रशांत ओझा ने कामकाज शुरू कर दिया है। उनके सामने भिलाई स्टील प्लांट के एचआर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

संदीप माथुर के रिटायरमेंट के बाद अब मिला सीजीएम

पूर्व सीजीएम (एचआर) संदीप माथुर के सेवानिवृत्त होने के बाद कुछ समय के लिए जीएम इंचार्ज जेएन ठाकुर को प्रभारी सीजीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जेएन ठाकुर के सेवानिवृत्त होने के बाद यह कार्यवाहक जिम्मेदारी संजय द्विवेदी को दी गई थी।

पिछले दिनों सीजीएम के पद पर प्रमोशन पाने वाले प्रशांत ओझा के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया था। वह सेल के सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन (CMO), कोलकाता में पदस्थ थे। आदेश के बाद उन्हें CMO से भिलाई स्टील प्लांट भेजा गया। अब उन्होंने BSP में सीजीएम (एचआर) का पदभार संभाल लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM ने रचा इतिहास, एक महीने में रेलवे को 102 रेक डिस्पैच

दुर्गापुर से शुरू किया कॅरियर, CMO में कई शहरों में किया काम

शांत ओझा ने सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) से अपना कॅरियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सेल के सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन (CMO) में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। वह कोलकाता, चेन्नई और मुंबई स्थित CMO के कार्यालयों में काम कर चुके हैं।

अब CMO मुख्यालय से भिलाई स्टील प्लांट पहुंचने के बाद प्रशांत ओझा को BSP के एचआर विभाग की कमान सौंपी गई है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही एचआर विभाग में नई नेतृत्व व्यवस्था प्रभावी हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें: QCFI भिलाई के 17वें ‘चैप्टर कन्वेंशन 2026 में सेफ्टी पर विशेष जोर; बीएसपी टीम रही ‘बेस्ट ऑफ द कन्वेंशन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM ने रचा इतिहास, एक महीने में रेलवे को 102 रेक डिस्पैच
Next: Bokaro Steel Plant: क्रेन ऑपरेटर के रिटायरमेंट पर डिप्लोमाधारियों और अधिकारियों ने बनाया माहौल

Related Stories

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.