बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव पद पर चुनाव लड़ चुके 51 वर्षीय सुधीर बालचंद्रजी रामटेके SMS 3 में डीजीएम पद पर कार्यरत हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 3 में काम के दौरान डीजीएम सुधीर रामटेके मामूली रूप से झुलस गए। स्लैग छलक की वजह से वह खुद को नियंत्रित नहीं कर सके। करीब 10 प्रतिशत झुलस गए हैं। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जल्द ही डिस्चार्ज भी होने की संभावना जताई जा रही है।
बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव पद पर चुनाव लड़ चुके 51 वर्षीय सुधीर बालचंद्रजी रामटेके SMS-3 में डीजीएम पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार शाम को कन्वर्टर 1 में लांसिंग के दौरान मेटल छलकने से कुछ कण सुधीर की शरीर तक पहुंच गए।
सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मरीज की स्थिति में सुधार है। एसएमएस 3 के कार्मिकों के मुताबिक सुधीर के बाईं जांघ के पीछे और बाहरी हिस्से, बाएं हाथ के हथेली की ओर के हिस्से में कुछ छाले हैं। करीब 10 प्रतिशत जलने की बात कही जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें: रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार
