SAIL ISP Election 2026: सभी यूनियनों को Polling और Counting Agents की सूची 14 सितंबर 2026 तक जमा करने को कहा गया है।
- Booth-wise Voter List, Polling Agents एवं Counting Agents, मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पर अंतिम मुहर।
- प्रबंधन को 09 सितंबर 2026 की शाम 04:00 बजे तक Booth-wise Voter List उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में यूनियन चुनाव काफी रोमांचक होता जा रहा है। सात यूनियनों के अलावा एक और यूनियन मैदान में उतरने जा रही है। आसनसोल के Verification Officer-cum-Deputy CLC (C) के समक्ष मंगलवार को SAIL ISP के Secret Ballot Election से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सात ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ SAIL ISP प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान ISP Permanent Workers Union (Registration No. 29728) को आगामी Secret Ballot Election में शामिल किए जाने के संबंध में चर्चा हुई। Verification Officer ने प्रबंधन एवं उपस्थित सभी यूनियन प्रतिनिधियों से इस संबंध में उनकी राय मांगी।
बैठक में SAIL–ISP प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से कहा कि ISP Permanent Workers Union को चुनाव प्रक्रिया में शामिल किए जाने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है। उपस्थित सभी यूनियनों ने भी कहा कि यदि उक्त यूनियन चुनाव में भाग लेने के लिए निर्धारित पात्रता पूरी करती है और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करती है, तो उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित
Verification Officer ने सुनवाई के बाद स्पष्ट किया कि Natural Justice तथा Equal Chance of Participation के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए Registration No. 29728 वाली ISP Permanent Workers Union को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर दिया जा सकता है। इसके लिए यूनियन को वैध Registration Certificate, नवीनतम Annual Return, Membership Subscription आदि आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
इसके तहत ISP Permanent Workers Union को 10 सितंबर 2026 की शाम 04:00 बजे तक अपना Nomination जमा करना होगा। उक्त यूनियन को नामांकन के लिए आमंत्रित करने वाला पत्र उसी दिन ई-मेल के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि 7 यूनियन इंटक, सीटू, बीएमएस, एचएमएस, एटक, इस्को बर्नपुर वर्कर्स मजदूर यूनियन, इस्को इम्प्लाइज यूनियन के बाद अब ISP Permanent Workers Union को मौका मिलने जा रहा है। टीएमसी समर्थित हैं। पूर्व कानून मंत्री मलई घटक के समर्थन से यूनियन बनी थी।
बैठक में आगे Booth-wise Voter List, Polling Agents एवं Counting Agents, मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सहित विभिन्न चुनावी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। प्रबंधन को 09 सितंबर 2026 की शाम 04:00 बजे तक Booth-wise Voter List उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है तथा सभी यूनियनों को Polling और Counting Agents की सूची 14 सितंबर 2026 तक जमा करने को कहा गया है।
जानिए बैठक की खास बातें
– ISP Permanent Workers Union का Registration No. 29728 बैठक में दर्ज किया गया।
– प्रबंधन ने चुनाव में शामिल किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई।
– उपस्थित सभी यूनियनों ने भी पात्रता पूरी होने की स्थिति में कोई आपत्ति नहीं जताई।
– यूनियन को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी पात्रता सिद्ध करनी होगी।
– Nomination की अंतिम समय-सीमा: 10 सितंबर 2026, शाम 04:00 बजे।
– निर्णय में Natural Justice और Equal Chance of Participation के सिद्धांतों को आधार बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1
