Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित

Azmat ali 07/09/2026 1 minute read
Ban on full-day duty on Saturdays at SAIL ISP order suspended until union elections conclude

Ban on full-day duty on Saturdays at SAIL ISP; order suspended until union elections conclude

  • INTUC ने मांग की कि इस संबंध में जारी Circular को तत्काल वापस/निरस्त किया जाए और प्लांट में पहले से चली आ रही शनिवार की हाफ-डे व्यवस्था को बिना किसी बदलाव के जारी रखा जाए।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। SAIL-IISCO Steel Plant, Burnpur में कर्मचारियों के लिए शनिवार की मौजूदा हाफ-डे कार्यप्रणाली को समाप्त कर फुल-डे ड्यूटी लागू करने के प्रबंधन के प्रस्ताव को लेकर चल रहे औद्योगिक विवाद में आज महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। Asansol Iron & Steel Workers’ Union (INTUC) द्वारा इस प्रस्ताव के खिलाफ औद्योगिक विवाद उठाए जाने के बाद हुई सुलह कार्यवाही में Dy. CLC(C), Asansol K.C. Sahu के समक्ष दोनों पक्षों ने अपना पक्ष रखा।

INTUC की ओर से अध्यक्ष हरजीत सिंह, महासचिव बिप्लब माजी, सहायक सचिव सचिन कुमार तथा ठेका मजदूर कांग्रेस के महासचिव अजय कुमार राय उपस्थित रहे। प्रबंधन की ओर से अंजलि राणा-Senior Manager (HR) एवं शुभम पटेल-Manager (Law) SAIL-ISP उपस्थित थे।

INTUC ने क्या आपत्ति जताई

INTUC ने सुलह अधिकारी के समक्ष कहा कि प्रबंधन द्वारा 21 अगस्त 2026 के Form-IV के माध्यम से शनिवार की मौजूदा हाफ-डे व्यवस्था में परिवर्तन कर फुल-डे कार्य लागू करने की कार्रवाई की गई है। यूनियन के अनुसार यह कर्मचारियों की मौजूदा Service Conditions में बदलाव का विषय है।

यूनियन ने यह भी बताया कि 21 अगस्त को सभी ट्रेड यूनियनों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पांच में से चार ट्रेड यूनियन, जिसमें INTUC भी शामिल था, उपस्थित थीं और उन्होंने कर्मचारियों की मौजूदा सेवा शर्तों में इस बदलाव का विरोध किया था।

INTUC ने मांग की कि इस संबंध में जारी Circular को तत्काल वापस/निरस्त किया जाए और प्लांट में पहले से चली आ रही शनिवार की हाफ-डे व्यवस्था को बिना किसी बदलाव के जारी रखा जाए, ताकि औद्योगिक शांति एवं सौहार्द बना रहे।

सुलह अधिकारी का महत्वपूर्ण निर्देश

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद Dy. CLC(C), Asansol ने प्रबंधन को सलाह दी कि शनिवार को फुल-डे कार्य लागू करने की प्रक्रिया को फिलहाल अभिरक्षा में रखा जाए और इसे लागू न किया जाए, जब तक कि चल रही Secret Ballot Trade Union Membership Verification Election की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।

आदेश में यह भी कहा गया है कि सत्यापन एवं चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस मुद्दे पर प्रबंधन और मान्यता प्राप्त यूनियन/यूनियन परिषद के बीच आपसी चर्चा की जा सकती है। इस घटनाक्रम को कर्मचारियों के शनिवार के कार्य-समय से जुड़े विवाद में एक महत्वपूर्ण अंतरिम कदम माना जा रहा है।

अगली सुलह बैठक 6 अक्टूबर को

रिकॉर्ड ऑफ कॉन्सिलिएशन प्रोसीडिंग्स के अनुसार मामले की अगली सुलह बैठक 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे निर्धारित की गई है। INTUC का कहना है कि कर्मचारियों की मौजूदा सेवा शर्तों में किसी भी प्रकार का बदलाव कर्मचारियों एवं मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन के साथ उचित प्रक्रिया और बातचीत के माध्यम से होना चाहिए।
INTUC ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के हितों, मौजूदा सेवा शर्तों और औद्योगिक शांति की रक्षा के लिए यूनियन अपनी लड़ाई लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से जारी रखेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSL BIDU: कर्मचारियों को एजुकेशन इंसेंटिव ₹10,000 नहीं, अब चाहिए ₹1,00,000
Next: भिलाई स्टील प्लांट: एसएमएस 2 में सेफ्टी पर प्रश्नोत्तरी, सीजीएम के हाथों मिला गिफ्ट, पढ़ें विजेताओं के नाम

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.