Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026 1 minute read
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham

पूर्व महापौर नीता लोधी की माता कलावती लोधी का इलाज के दौरान सेक्टर 9 अस्पताल में शुक्रवार दिन में स्वर्गवास हो गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जिस मां ने भिलाई शहर की पहली महापौर को जन्म दिया, वह आज इस दुनिया में नहीं हैं। 83 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चली गईं। पैरों में तकलीफ हुई। अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन भी सफल रहा। चार दिनों तक सबकुछ ठीक चल रहा था। दिन में अच्छे से ड्रेसिंग भी कराईं। देखते ही देखते बीपी लो होता गया और आइसीयू तक डाक्टर बचाने की कोशिश करते रहे। बस, यही आंखिरी सांस थम गई।

पूर्व महापौर नीता लोधी की माता कलावती लोधी का इलाज के दौरान सेक्टर 9 अस्पताल में शुक्रवार दिन में स्वर्गवास हो गया है। अंतिम यात्रा 26 सितंबर शनिवार को दोपहर 2 बजे सेक्टर 5 स्ट्रीट 39 ब्लाक 5 बी से रामनगर मुक्ति धाम के लिए निकाली जाएगी।

खुर्सीपार से लेकर सेक्टर 5 तक सबके सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहने वाली कलावती लोधी ने समाज को बहुत कुछ दिया। अपनापन, ममता और प्यार खूब बांटे। नीता लोधी कहती है मेरे लिए तो एक मां थीं। लेकिन, मेरी मां को हजारों बच्चे हैं। पड़ोस, रिश्तेदार, समाज के हर बच्चे को वह अपना मानती थीं। जो देश-विदेश और शहर में न जाने कहां-कहां हैं। मां हमेशा सबका ख्याल रखती थीं। सबका हालचाल लेने खुद जाया करती थीं।

पिछले साल की बात साझा करते हुए पूर्व महापौर काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- 25 मार्च 2025 करे पिता जी दुनिया छोड़कर गए थे। 25 सितंबर 2026 को मां का साया भी उठ गई। पापा मंगल प्रसाद लोधी इंटक यूनियन के सक्रिय पदाधिकारी रहे।

सेवा दल से जुड़े रहे। शादी की 64वीं सालगिरह मां-पापा ने मनाया था। मां को याद करते हुए पूर्व मेयर ने कहा-पढ़ाई को लेकर हमेशा बच्चों को आगे करतीं और पूरी मदद करती रहतीं। शादी के बाद अपनी देवरानी को 1974 में ग्रेजुएट और बीएड कराया था। हमेशा पढ़ाई के लिए सबको प्रोत्साहित करती रहती थीं। खुद समाचार पत्र रोज पढ़ती और सियासी माहौल पर टिप्पणी भी खूब करतीं थीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Related Stories

Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.