Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL हाउस लीज पर बड़ा पेंच, मकान, जमीन या दोनों, किस पर होगी रजिस्ट्री
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SAIL हाउस लीज पर बड़ा पेंच, मकान, जमीन या दोनों, किस पर होगी रजिस्ट्री

28/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Big-question-on-SAIL-house-lease-house-land-or-both-on-which-registry-will-be-done
  • बीएसपी प्रबंधन ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है कि वह लीज एग्रीमेंट का दस्तावेज सरकार को उपलब्ध करा देगा। इसके बाद राज्य सरकार ही पूरी प्रक्रिया को अमल में लाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल हाउस लीज को लेकर गहमागहमी का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ सरकार के आदेश पर 22 साल बाद भिलाई स्टील प्लांट द्वारा लीज पर दी गई जमीन पर रजिस्ट्री का आदेश जारी हुआ है। अब सवाल ये उठाया जा रहा है कि रजिस्ट्री जमीन पर होगी या कंस्ट्रक्शन पर। या जमीन और मकान को रजिस्ट्री के दायरे में लाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें  वेज एग्रीमेंट पर SAIL प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें, श्रमायुक्त की मीटिंग से पहले हो गया बड़ा खेल, CITU का समर्थन

इसको लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। बीएसपी से रिटायर हो चुके कर्मचारी और अधिकारी नगर सेवाएं विभाग का चक्कर काट रहे हैं। लीज सेक्शन में बुजुर्गों का तांता लग रहा है। टीए बिल्डिंग के अधिकारी से सवालों की झड़ी लग रही है। बीएसपी के कार्मिकों का कहना है कि अगर, मकान और जमीन पर एक साथ रजिस्ट्री होती है तो इसका शुल्क काफी अधिक होगा।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL Wage Agreement Dispute: श्रमायुक्त के बुलावे पर नहीं पहुंचे सेल चेयरमैन, दूत बनकर आए सीजीएम संग 2 अधिकारी

चर्चा है कि पहले सिर्फ जमीन पर रजिस्ट्री पर कराई जाएगी। इसके बाद लीजधारियों को बुलाकर कंस्ट्रक्शन के बाबत बातचीत की जाएगी। इसका मतलब यह है कि लीजधारियों की मुसीबत खत्म नहीं होने वाली है।

बीएसपी प्रबंधन ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है कि वह लीज एग्रीमेंट का दस्तावेज सरकार को उपलब्ध करा देगा। इसके बाद राज्य सरकार ही पूरी प्रक्रिया को अमल में लाएगा। इसके अलावा बीएसपी का कोई रोल नहीं है। रजिस्ट्री के वक्त बीएसपी साइन कर देगा। सरकार के खाते में जो चढ़ जाएगा। इसके बाद स्ट्रक्चर का वैल्यूएशन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL Wage Agreement Dispute: श्रमायुक्त ने दिल्ली में सुनवाई से खींचा हाथ, रायपुर के पाले में आई वेज एग्रीमेंट की गेंद, प्रबंधन को घेरने में युवा सफल

दूसरी तरफ नियमतीकरण की प्रक्रिया का अधिकार बीएसपी के पास है। इस बाबत भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने फरवरी में एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि भिलाई नगर निगम नियमतीकरण नहीं कर सकता है। अब ऐसे में निगम लीज रजिस्ट्री के केस में कैसे हस्तक्षेप करेगा। ऐसे में भिलाई निगम की भूमिका क्या होगा?

ये खबर भी पढ़ें  Bokaro Steel Plant की पंक्चर दुकान चल पड़ी, कार्मिक टेंशन फ्री, हजारों में हो रहा रोज धंधा

वहीं, एक और बड़ा सवाल ये है कि 2001 से 2003 के बीच जो एग्रीमेंट हुआ, उसका आज रजिस्ट्री कराना और नई दर से, कहां तक उचित है। क्या कानूनी नजर से इसे ठीक ठहराया जा सकता है। कुल मिलाकर यह बात सामने आ रही है कि जमीन की पहले रजिस्ट्री करेंगे। ऑडिट ऑब्जेक्शन होगा। फिर लीज धारियों को बुलाकर मामला हल कराया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL मैनेजमेंट का बड़ा बयान, नहीं है 77 माह का बकाया, न ही किसी को कम दे रहे सैलरी
Next: SAIL हाउस लीज: BSP, Bhilai नगर निगम, जिला प्रशासन के चक्रव्यू में फंसे हजारों लोग, NOC, Audit Objection कराएगा लाखों नुकसान

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.