Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • PM Narendra Modi: कांग्रेस की गारंटी चुभ रही BJP को, जानिए छत्तीसगढ़ में क्या बोल गए पीएम मोदी
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

PM Narendra Modi: कांग्रेस की गारंटी चुभ रही BJP को, जानिए छत्तीसगढ़ में क्या बोल गए पीएम मोदी

07/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
PM-Narendra-Modi-Congress-guarantee-is-stinging-to-BJP-know-what-PM-Modi-said-in-Chhattisgarh
  • जनसभा में बोले-मेरी कब्र खोदने, मेरे खिलाफ साजिश रचेंगे। जो डर जाए, वह मोदी नहीं होता है। कांग्रेस जितनी चाल चल ले, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को आगे ले जाने के संकल्प से मोदी पीछे नहीं हटेगा।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। PM Narendra Modi: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। भाजपा ने रायपुर में विजय संकल्प रैली की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने संबोधित किया। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को हज़ारों करोड़ रुपये की सौगात दी है। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल का नाम लिए बगैर सरकार पर जमकर तीर चलाए।

रैली में आ रहे कार्यकर्ताओं की मौत पर दुख जताया। दो कार्यकर्ताओं की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही। भाजपा ही छत्तीसढ़ के लोगों और जरूरतों को जानती है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दिल्ली सरकार पूरी ताकत लगा रही है। 7 हजार करोड़ से अधिक का शिलान्यास हुआ है। इसमें रायपुर विशाखापट्‌टनम कॅरिडोर भी शामिल है।

रोजगार के मौके आएंगे। दो साल बाद छत्तीसगढ़ के निर्माण के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। युवा उल्लास से भरे हैं। इसलिए कहते हैं कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। लेकिन छत्तीसगढ़ के सामने बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। यह कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है।

छत्तीसगढ़ को लूटकर पंजा बर्बाद कर देगा। गंगाजी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने कहा-गंगाजल को साक्षी मानकर 10 दिन के भीतर घोषणा पूरी करने की बात कांग्रेस ने कही थी। आज उस घोषणा पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददास्त चली जाती है।

जानिए पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा…
-छत्तीसगढ़ से 36 वादे कांग्रेस ने किया था। उसमें से एक वादा था शराबबंदी की जाएगी। यह भी कहा था कि अनुसूचित क्षेत्र है, वहां की ग्राम सभा को शराब बंदी का अधिकार दिया जाएगा।
-आज छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है। इसकी पूरी जानकारी मीडिया में भरी पड़ी है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से धोखा किया है।
-आरोप ये भी है कि कमीशन के पैसे कांग्रेस के खाते में गए हैं। शराब घोटाले के पैसे की वजह से यहां ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का फॉर्मूला नहीं लागू हो सका।
-कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। पिछले चुनाव जो भी हुए, उसमें कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेताओं को जिम्मेदारी देती है।
-कोल माफिया, रेत माफिया, लैंड माफिया, न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। जल जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा है।
-मेरी कब्र खोदने, मेरे खिलाफ साजिश रचेंगे। जो डर जाए, वह मोदी नहीं होता है। कांग्रेस जितनी चाल चल ले, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को आगे ले जाने के संकल्प से मोदी पीछे नहीं हटेगा।
-गांवों को सड़क से जोड़ने से गरीबों का भला होता है। इसलिए गांव की सड़कों को जोड़ने के लिए दोगुने पैसे दिए हैं। तेजी से विकास और रोजगार पहुंचेगा।
-पहले देश में नक्सल प्रभावित जिले 126 थी, आज 70 के आसपास रह गई है।
-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस अब झूठी गारंटी से छुपाने की कोशिश कर रही है। इससे सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
-भाजपा है जो असली गारंटी देती है और वादा पूरा करके दिखाती है।
-आयुष्मान भारत योजना के तहत सीजी में 40 लाख गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है।
-पीएम फसल योजना से सीजी के किसानों को साढ़े 6 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं।
-भाजपा सरकार थी तब पीएम आवास तेजी से बने। कांग्रेस सरकार लाखों घरों को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है।
-धान खरीदी को लेकर कांग्रेस खेल, खेल रही है। धान की सरकारी खरीद का 80 प्रतिशत से ज्यादा भारत सरकार के हिस्से का होता है। 1 लाख करोड़ से ज्यादा किसानों को दिया गया है।
-कांग्रेस ने जनजाति समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। साधन और सुविधाओं से वंचित रखा है। आदिवासी अपने अधिकारों से वंचित है।
-बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा अकांक्षी जिले हैं, जहां विकास तेजी से हो रहा है।
-सिकलसेल का मुद्दा भी उठाया। आदिवासी समाज इस बीमारी की चपेट में है। सिकलसेल मरीजों के लिए ब्लड बैंक खोले जा रहे हैं। सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। ताकि इसे फैलने से रोका जाए।
-भाजपा सरकार रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर साल भर तक आयोजन करेगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95: एक साथ नहीं मिलेगी दो पेंशन, आपके खाते से पैसा काटने से पहले पूछेगा EPFO, पढ़ें पूरी खबर
Next: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP मजदूरों के AWA के पैसे पर डाका, मजदूरी में भी धांधली

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.