Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL पर गंभीर आरोप: झारखंड को ओडिशा से जोड़ने वाली घाटी की सड़क लेगी जान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL पर गंभीर आरोप: झारखंड को ओडिशा से जोड़ने वाली घाटी की सड़क लेगी जान

24/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Serious-allegations-on-SAIL-Valley-road-connecting-Jharkhand-with-Odisha-will-take-lives
  • क्या वजह है कि ठेकेदार यह सड़क निर्माण नहीं कर रहा है या प्रबंधन ठेकेदार के ऊपर दवाव नहीं बना रहा है। घाटी सड़क होने के नाते आये दिन हादसे हो रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रबंधन से तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिए।

सूचनाजी न्यूज, किरीबुरू। झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के किरीबुरू खदान की सड़क को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। किरीबुरू बेस से GR गेट तक की करीब 4 किलोमीटर की सड़क की हालात बद से बदतर हो चुकी है। कर्मचारियों का दावा है कि इस सड़क को बनाने के लिए चार-पांच साल पहले करीब सवा करोड़ का टेंडर हुआ था, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी है।

खदान में कार्य करने वाले कर्मचारियों का दर्द अब बाहर आ गया है। बरसात के समय गड्‌ढों ने जान जोखिम में डालना शुरू कर दिया है। सड़क पर गड्‌ढा है या गड्‌ढों में सड़क, इसका अंतर कर पाना मुश्किल हो रहा है। सड़क निर्माण पूरा नहीं होने से जन साधारण असंतुष्ट है। कई वर्षों से करोड़ों की लागत में बनाई जा रही यह सड़क आज तक अधूरी है।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL भूख हड़ताल: बोनस के बाद अब वेज एग्रीमेंट को लेकर पश्चिम बंगाल में होगा बवाल, DSP, ISP, ASP में ये प्लान

सेल किरीबुरू प्रबंधन RMD के समय से सड़क बनवा रहा है। RMD टूट कर बोकारो हो गया। परंतु यह सड़क आज तक पूरी नहीं हो सकी। जन साधारण इस सड़क में भ्रष्टाचार होने का अंदेशा लगा रहे हैं। स्थानीय श्रमिक संगठनों ने भी सड़क संपूर्ण करने को प्रबंधन से कई दौर में चर्चा की है। तथापि कार्य संपूर्ण नहीं हो सका।

आये दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ी है। बता दें कि यह सड़क झारखंड से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क है। उधर बड़बिल से किरीबुरू तक DFMT फंड से ओडिशा सरकार सड़क बना रही है। पर यह सड़क बेस कैंप तक बनाई गई। आगे कि सेल प्रबंधन किरीबुरू बनाएगा।

इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों ने किरीबुरू तक सड़क निर्माण संपूर्ण करने की मांग के बाबत प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। अब एक public pitition तैयार कर सेल corporate office को भेजने की बात कही जा रही है। vigilance से जांच कराने की मांग की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL के Steel Plant धधक रहे ठेका मजदूरों के गुस्से से, हक-अधिकार के लिए किसी दिन फूटेगा गुस्सा

क्या वजह है कि ठेकेदार यह सड़क निर्माण नहीं कर रहा है या प्रबंधन ठेकेदार के ऊपर दवाव नहीं बना रहा है। घाटी सड़क होने के नाते आये दिन हादसा हो रहा है। ठेकेदार काम नहीं कर रहा है और प्रबंधन उस ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट भी नहीं कर रहा है। मिली भगत होने का आरोप लगाया जा रहा है। प्रबंधन की चुप्पी पर संदेह हो रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL भूख हड़ताल: बोनस के बाद अब वेज एग्रीमेंट को लेकर पश्चिम बंगाल में होगा बवाल, DSP, ISP, ASP में ये प्लान
Next: Share Market: SAIL, कोल इंडिया, TATA, Adani, अंबानी के शेयर से करोड़पति बनने का ख्वाब ऐसे करें पूरा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.