Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL भूख हड़ताल: बोनस के बाद अब वेज एग्रीमेंट को लेकर पश्चिम बंगाल में होगा बवाल, DSP, ISP, ASP में ये प्लान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL भूख हड़ताल: बोनस के बाद अब वेज एग्रीमेंट को लेकर पश्चिम बंगाल में होगा बवाल, DSP, ISP, ASP में ये प्लान

24/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-hunger-strike-After-bonus_-now-there-will-be-ruckus-in-West-Bengal-regarding-wage-agreement_Thi
  • वित्तीय वर्ष में लगातार मुनाफा कमाने के बावजूद कर्मचारियों का बकाया एरियर भुगतान न करने से नाराजगी बढ़ी।

अज़मत अली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामला अब भूख हड़ताल (Hunger Strike) तक पहुंच चुका है। बोनस को लेकर सेल में सबसे पहले पश्चिम बंगाल स्थित इकाइयों में हंगामा हुआ था। अब 39 माह के बकाया एरियर और वेज एग्रीमेंट की अन्य बातों को लेकर दुर्गापुर स्टील प्लांट के करीब 400 से ज्यादा कर्मचारी मंगलवार सुबह से शाम तक भूख हड़ताल करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL प्रबंधन अफसरों का 50% हाउस टैक्स खुद दे रहा, कर्मचारियों को फूटी-कौड़ी नहीं, अब राउरकेला के बजाय दिल्ली में सुनवाई का दांव, फंसा पेंच

सेल (SAIL) के कर्मचारियों के बकाया भुगतान न होने से हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC) ने भूख हड़ताल की घोषणा की है। इसी तरह अलॉय स्टील प्लांट की भी तैयारी है। 26 जुलाई के बाद इस्को बर्नपुर में भी कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे। डीएसपी (DSP), आइएसपी (ISP), एएसपी (ASP) के कर्मचारी इंटक यूनियन के बैनर तले (NJCS) मीटिंग बुलाकर लंबित मामले का हल करने की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर DA, HRA से छत्तीसगढ़ के कार्मिक खुश, CM भूपेश बघेल को पहनाया फूलों का हार

दुर्गापुर स्टील प्लांट इंटक के महासचिव रजत दीक्षित का कहना है कि सेल ने वित्तीय वर्ष (Financial Year) 2021-22 में 12 हजार करोड़ और 2022-23 में 2650 करोड़ का मुनाफा कमाया। वहीं, दूसरी तरफ कर्मचारियों को उनका बकाया ही नहीं दिया जा रहा है। कंपनी मुनाफे की राशि को दूसरे मद में खर्च कर रही है। यह सोची-समझती साजिश है। इसलिए कर्मचारियों के सब्र का बांध अब टूट रहा है।

उन्होंने दावा किया कि सेल में पहली बार भूख हड़ताल दुर्गापुर स्टील प्लांट से शुरू होने जा रही है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मेन गेट पर 400 से ज्यादा लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अलॉय स्टील स्टील प्लांट के कर्मचारी भी एएसपी गेट के सामने भूख हड़ताल करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:लीजधारियों को Bhilai Steel Plant से NOC लेने की जरूरत नहीं, Bank देंगे लोन, इधर-सुपेला बस्ती के 10  हजार परिवार को मिलेगा रजिस्ट्री का तोहफा

सेल में 48 हजार नियमित कर्मचारी बचे हैं। दूसरी तरफ ठेका मजदूरों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन, उनको उनका हक नहीं मिल रहा है। हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC) दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों के साथ शांतिपूर्ण भूख हड़ताल का कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) के बैनर तले सुबह आठ बजे से डीएसपी मेन गेट के सामने (एसबीआई एटीएम के बगल में) धरना दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें:जागो नेताजी जागो…Tata Steel से सबक लें, वरना चूरन रूपी मिलेगा SAIL बोनस

दुर्गापुर इस्पात संयंत्र से मांगों के बारे में पढ़िए
–एनजेसीएस मीटिंग बुलाकर जल्द से जल्द वेतन समझौता को पूर्ण किया जाए।
–ठेका श्रमिकों की संशोधित मजदूरी।
-सेल में कार्यरत सभी प्रकार के कर्मियों के भत्ते में संशोधन किया जाए।
-सभी एलाउंस को संशोधित किया जाए।
–मैनपॉवर की कमी के कारण स्थायी श्रमिकों की भर्ती की जाए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM भूपेश बघेल बोले-BJP कन्फ्यूजन पैदा करती है, काम नहीं करती, Bhilai टाउनशिपवासियों को बिजली बिल हाफ का मिलेगा लाभ
Next: SAIL पर गंभीर आरोप: झारखंड को ओडिशा से जोड़ने वाली घाटी की सड़क लेगी जान

Related Stories

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.