Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शराब: 29 जुलाई को शराब दुकानें, बार और कैंटीन रहेंगी बंद
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

शराब: 29 जुलाई को शराब दुकानें, बार और कैंटीन रहेंगी बंद

24/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Liquor-shops-bars-and-canteens-will-remain-closed-on-July-29
  • इधर-जनदर्शन कार्यक्रम में 200 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें अवैध कब्जा, बटंवारा, आर्थिक सहायता, सीमांकन, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन शामिल है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 29 जुलाई 2023 को मोहर्रम के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई शनिवार को जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात सीएस-2, एफएल-1, एफएल-3 (होटल बार), असैनिक विनोद गृह, व्यवसायिक क्लब, सैनिक कैंटीन, भण्डारण भाण्डागार भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे। संबंधित आबकारी उपनिरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें:CM भूपेश बघेल बोले-BJP कन्फ्यूजन पैदा करती है, काम नहीं करती, Bhilai टाउनशिपवासियों को बिजली बिल हाफ का मिलेगा लाभ

इधर-च्वाईस सेंटरों में आधार कार्ड कार्य को पुनः प्रारंभ करवाने जनदर्शन में की मांग

दुर्ग। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने कहा है। जनदर्शन कार्यक्रम में 200 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें अवैध कब्जा, बटंवारा, आर्थिक सहायता, सीमांकन, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन शामिल है।

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे वार्ड पार्षद ने पूर्व की भांति च्वाईस सेंटर में आधार कार्ड कार्य को पुनः प्रारंभ करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आधार सेंटर कम होने की वजह से सभी आधार सेंटरों में भीड़ अधिक होने से आमजनता को आधार कार्ड से संबंधित कार्य करवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें:Bhupesh Baghel का युवाओं से भेंट-मुलाकात: राजनीति में आने की अपील, स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ी भाषा में अध्यापकों की होगी नियुक्ति

उन्होंने पूर्व की भांति च्वाईस सेंटरों में आधार कार्ड का कार्य चालू करने जिनके पास सभी मशीनरी उपलब्ध है तथा जो आधार कार्ड का कार्य करने के इच्छुक हो उन सेंटरों में प्रतिदिन आधार कार्ड से संबंधित कार्य करने हेतु अधिकृत कर आधार कार्ड का कार्य करने हेतु अनुमति प्रदान करने की मांग की। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

नगपुरा के ग्रामवासियों ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि ग्राम नगपुरा में विद्युत सब स्टेशन बने लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं, किन्तु अभी तक वहां कोई भी रात्रिकालीन लाईन मेन की व्यवस्था नही है। वर्तमान में रात्रि में लाईन बंद होने पर कोई सुधारने वाला नही होता है, जिसके कारण नगपुरावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर अपर कलेक्टर ने विद्युत विभाग को कार्यवाही करने को कहा।
ग्राम जंजगिरी निवासी दिव्यांग राजूलाल देशमुख ने बैट्री चलित ट्रायसायकल की मांग की। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। जीवन यापन करने के लिए एक लकड़ी के सहारे आना जाना पड़ता है, जिससे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इस पर अपर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम समोदा के ग्रामवासियों ने अपर कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि गंगा एवं जमुना तालाब के आसपास किसानों की जमीन है। वर्तमान में किसानों को पानी निकासी की समस्या आ रही है। निकासी की जगह में अवैध प्लाटिंग कर मुरूम डाल दिया गया है, जिसके कारण खेतों का पानी निकल नही पा रहा है और किसानों का फसल नष्ट हो रहा है। इस पर अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा और हरवंश कुमार मिरी तथा डिप्टी कलेक्टर गोकूल रावटे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रावण उत्कल क्वीन प्रतियोगिता 2023: जगन्नाथ मंदिर में मानिनी रथ, शारदा साहू और सैला दलाई विजेता
Next: मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर परेड कराने का गुस्सा Durg Bhilai आया, PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का पुतला आग के हवाले

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.