Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्रावण उत्कल क्वीन प्रतियोगिता 2023: जगन्नाथ मंदिर में मानिनी रथ, शारदा साहू और सैला दलाई विजेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

श्रावण उत्कल क्वीन प्रतियोगिता 2023: जगन्नाथ मंदिर में मानिनी रथ, शारदा साहू और सैला दलाई विजेता

24/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Shravan-Utkal-Queen-Competition-Manini-Rath-Sharada-Sahu-and-Saila-Dalai-winners-at-Jagannath-Temple
  • निर्णायक के रूप में ख्यातिलब्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना आर कविता, मॉडल व मेकअप आर्टिस्ट ईशा जायसवाल और छत्तीसगढ़ फिल्म की कलाकार अंजलि साहू ने अपनी उपस्थिति दी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जगन्नाथ समिति की ओर से श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में श्रावण उत्कल क्वीन प्रतियोगिता-2023 का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कलिय बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग के लिए 3 वर्गों में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीएसपी के मुख्य चिकित्सालय के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री प्रधान, विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर सीमा मिश्र तथा ज्योति सतपथी मंचस्थ रहीं।

निर्णायक के रूप में ख्यातिलब्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना आर कविता, मॉडल व मेकअप आर्टिस्ट ईशा जायसवाल और छत्तीसगढ़ फिल्म की कलाकार अंजलि साहू ने अपनी उपस्थिति दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सतपति, महासचिव सत्यवान नायक विशेष रूप से उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के संयोजन में समिति के पदाधिकारी त्रिनाथ साहू, भीमसेन स्वाईं तथा रंजन महापात्र ने विशेष योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL पर गंभीर आरोप: झारखंड को ओडिशा से जोड़ने वाली घाटी की सड़क लेगी जान

प्रतिभागियों का मूल्यांकन

प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके वेशभूषा, केश विन्यास, मेकअप, भाव भंगिमा तथा उनके आत्मविश्वास के आधार पर किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से प्रतियोगिता में जलवे बिखेरे। इसके साथ ही अपने गीत संगीत गायन व नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।

उपस्थित अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सतपथी तथा आभार समिति के महासचिव सत्यवान नायक ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि नायक, प्रज्ञा महापात्र, नंदनी महापात्र, उमा स्वाईं, ज्योति स्वाईं आदि युवा महिला सदस्यों ने योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें:Share Market: SAIL, कोल इंडिया, TATA, Adani, अंबानी के शेयर से करोड़पति बनने का ख्वाब ऐसे करें पूरा

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
प्रथम वर्ग में मानिनी रथ, द्वितीय वर्ग में शारदा साहू तथा तृतीय वर्ग में सैला दलाई ने विजेता का खिताब जीतकर “श्रावण उत्कल क्वीन-2023” के ताज पर अपना कब्जा जमाया। इसके तहत विजेताओं को अतिथियों द्वारा ताज तथा क्वीन का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथी इन विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय वर्ग की उपविजेता रही क्रमशः निकिता साहू,गिरिजा स्वाईं, मधुस्मिता दास। इन्हीं वर्गों में द्वितीय उपविजेता रही क्रमशः मानस्विनी रथ, नूपुर पाणिग्रही, लक्ष्मी लेंका। इसके साथ ही बेस्ट स्माइल के लिए झुनू मोहंती बेस्ट मेकअप के लिए सष्मिता पटनायक, बेस्ट परिधान के लिए स्वर्ण लता पाल को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शेष प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रत्येक महिला विजेता है-डॉ जयश्री प्रधान
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ जयश्री प्रधान ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक महिला विजेता है। प्रतियोगिता में भाग लेना एक साहस का काम है। आप सभी घरेलू महिलाओं ने जिस ऊर्जा व उत्साह से इसमें भाग लिया वह काबिले तारीफ है। जगन्नाथ समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने इतना बेहतरीन आयोजन किया।

विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित डॉक्टर सीमा मिश्रा तथा ज्योति सतपथी ने भी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता सत्र का संचालन श्रीमती लूसी नायक ने किया।
इस समारोह में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी त्रिनाथ साहू,भीम स्वांई, रंजन महापात्र, डी त्रिनाथ, बीसी बिस्वाल, वृंदावन स्वांई,बसंत प्रधान, सुशान्त सतपथी, एस सी पात्रो, जगन्नाथ पटनायक,रवि स्वांई, कालू बेहरा, निरंजन महाराणा, सीमांचल बेहरा, एस दलाई सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: Bokaro Steel Plant को पर्यावरण सस्टेनेबिलिटी श्रेणी में 14वें एक्सीड ग्रीन फ्यूचर अवार्ड 2023 में प्लैटिनम अवार्ड के लिए चयन
Next: शराब: 29 जुलाई को शराब दुकानें, बार और कैंटीन रहेंगी बंद

Related Stories

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.