Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durgapur Steel Plant: चोर की फंसी गर्दन, 8 घंटे तक चिल्लाता रहा बचाव-बचाव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: चोर की फंसी गर्दन, 8 घंटे तक चिल्लाता रहा बचाव-बचाव

25/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Durgapur-Steel-Plant-Thiefs-neck-stuck_-kept-shouting-for-8-hours_-rescue
  • सीआइएसएफ ने चोर को पहले प्लांट मेडिकल पहुंचाया। उपचार कराने के बाद पुलिस को सुपुर्द किया।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तस्वीर ऐसी की विचलित कर दे। एक चोर की गर्दन करीब 8 घंटे तक प्लांट के अंदर दरवाजे में फंसी रही।

मंगलवार सुबह जब ड्यूटी पर कर्मचारी पहुंचे तो वह एक व्यक्ति को स्टोर के गेट पर लटका देख चीख उठे। दहशत का माहौल हो गया। करीब जाकर देखा तो व्यक्ति जिंदा था और वह जान बचाने के लिए गुहार लगाता रहा। कर्मचारियों को मंजर से पूरी कहानी स्पष्ट हो गई कि यह चोर है। चोरी की नीयत से अंदर घुसा, लेकिन बाहर निकलते समय उसकी गर्दन फंस गई।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL के Steel Plant धधक रहे ठेका मजदूरों के गुस्से से, हक-अधिकार के लिए किसी दिन फूटेगा गुस्सा

सीआइएसएफ को सूचना दी गई। किसी तरह व्यक्ति को नीचे उतारा गया। चोर का प्लांट मेडिकल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। Suchnaji.com को कर्मचारियों ने बताया कि डीएसपी के सीएचआरडी (एक्सटर्नल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) के स्टोर में रात करीब 2 बजे एक चोर घुसा था। स्टोर का गेट लोहे की जाली का होने की वजह से वह ऊपरी हिस्सा किसी तरह अंदर की तरफ धकेलकर भीतर तो घुस गया। लेकिन बाहर निकलते समय उसका नियंत्रण नहीं बन पाया।

गर्दन बाहर नहीं निकल सकी और वह स्लिप कर गया। किसी तरह शरीर का भार जाली के सहारे टिकाया। रातभर चीखता रहा, कोशिश करता रहा, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका। सुबह जनरल शिफ्ट के कर्मचारी स्टोर में दाखिल हुए तो वहां का मंजर देख दंग रह गए।

ये खबर भी पढ़ें:CIL NEWS: छत्तीसगढ़ से अधिक है महाराष्ट्र का जमीन रेट, फिर भी किसानों को कम दाम दे रहा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, HMS ने CM एकनाथ शिंदे तक उठाई आवाज

बता दें कि नेशनल हाइवे पर प्लांट है। एक तरफ दिल्ली-कोलकाता मार्ग है तो दूसरी तरफ प्लांट है। इसका फायदा चोर अक्सर उठाते हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पकड़े गए चोर का नाम अलताब बताया जा रहा है। वह डीएसपी मेन गेट डीजीपी 3 राजानगर का रहने वाला है। सुबह 10 बजे सीआईएसएफ ने रेस्क्यू कर प्लांट मेडिकल पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL के डिप्लोमा इंजीनियर कर सकेंगे रेगुलर BE, B.Tech, BSP ने इन शर्तों के साथ जारी किया सर्कुलर, रावतपुरा यूनिवर्सिटी ने खोले द्वार

इस पूरे मामले पर दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने सुरक्षा एजेंसी सीआइएसएफ पर गंभीर आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि चोर की गर्दन फंसने की वजह से वह पकड़ा गया। अन्यथा किसी को भनक तक नहीं लगती और स्टोर का सामान पार हो जाता। प्लांट के अंदर चोर घुस रहे हैं और सीआइएसएफ पकड़ नहीं पा रही है। बता दें कि पिछले दिनों भिलाई स्टील प्लांट के एक स्टोर की दीवार को तोड़कर चोर अंदर घुस चुके हैं। इस तरह की वारदात बीएसपी में भी अक्सर हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें:Education News: छत्तीसगढ़ के 36 ITI को 1188.36 करोड़ की सौगात, TATA से एमओयू साइन, 6 नए ट्रेड व 23 शॉर्ट टर्म कोर्स से जुड़ेंगे युवा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL भूख हड़ताल: वेज रिवीजन को लेकर दुर्गापुर और अलॉय स्टील प्लांट के कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर
Next: Bhilai Steel Plant: कर्मचारी और उनकी पत्नी की जान बची, जर्जर आवास से बढ़ा और खतरा

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.