Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL भूख हड़ताल: वेज रिवीजन को लेकर दुर्गापुर और अलॉय स्टील प्लांट के कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL भूख हड़ताल: वेज रिवीजन को लेकर दुर्गापुर और अलॉय स्टील प्लांट के कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर

25/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-Hunger-Strike-Durgapur-and-Alloy-Steel-Plant-employees-sit-on-hunger-strike-for-wage-revision
  • दोपहर बाद डायरेक्टर इंचार्ज (DIC) बीपी सिंह को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर इसे समाप्त किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के कर्मचारी 39 माह के बकाया एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, ठेका मजदूरों की वेतन वृद्धि आदि विषयों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) के कर्मचारी हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन-इंटक और एएसपी (ASP) के कर्मी अलॉय स्टील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:10 लाख से कम रेट की टॉप 5 कार, बेस्ट माइलेज

दोनों ही प्लांट के कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। शुरुआत में संख्या काफी कम रही। धीरे-धीरे संख्या बढ़ती जा रही है। शिफ्ट ड्यूटी करने के बाद कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। दोनों ही स्थानों प्रबंधन के खिलाफ श्रमिक नेता अपनी-अपनी बातें रख रहे हैं। सेल के हालात और प्रबंधन के रवैये पर बोल रहे हैं। कर्मचारियों की लंबित मांगों को स्वीकार करने और बकाया भुगतान पर जोर दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL भूख हड़ताल: बोनस के बाद अब वेज एग्रीमेंट को लेकर पश्चिम बंगाल में होगा बवाल, DSP, ISP, ASP में ये प्लान

दोपहर बाद डायरेक्टर इंचार्ज (DIC) बीपी सिंह को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर इसे समाप्त किया जाएगा। दूसरी ओर अलॉय स्टील प्लांट में दोपहर बाद रैली निकाली जाएगी। ईडी आफिस तक रैली निकाली जाएगी।

अलॉय स्टील प्लांट में सुबह 8 बजे से कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अलॉय स्टील वर्कर्स यूनियन INTUC के महासचिव प्रदीप दत्ता, ठेका मजदूर कांग्रेस के महासचिव विधान बावड़ी, उपाध्यक्ष आशीष मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप दत्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें:Share Market: SAIL, कोल इंडिया, TATA, Adani, अंबानी के शेयर से करोड़पति बनने का ख्वाब ऐसे करें पूरा

दुर्गापुर स्टील प्लांट के हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन-इंटक (INTUC) के महासचिव रजत दीक्षित के नेतृत्व में भूख हड़ताल किया जा रहा है। दुर्गापुर स्टील प्लांट प्रदेश उपाध्यक्ष सुब्रोबरन चटर्जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंडी बनर्जी, सचिव इंद्रजीत सिंह, परेश क्रमकार, सांतनु भट्‌टाचार्य, ओसिम मसान, उत्पल डे, सुदीप सिन्हा आदि डटे मौजूद हैं।

इस दौरान मोहम्मद क़मरुज्जमां क़मर (पश्चिम बंगाल राज्य इंटक अध्यक्ष, अखिल भारतीय इंटक के वरिष्ठ सचिव, एआईसीसी और पीसीसी के सदस्य), हरजीत सिंह (डब्ल्यूबी इंटक के महासचिव, आयोजन सचिव ए.आई. इंटक), देबेश चक्रवर्ती (अध्यक्ष पश्चिम बर्धमान राष्ट्रीय कांग्रेस, एआईसीसी, पीसीसी के सदस्य), सुभाष साहा (अध्यक्ष पश्चिम बर्धमान इंटक), इंद्रजीत सिंह (महासचिव सी.एल.डब्ल्यू. एवं रेलवे यूनियन), चंडी बनर्जी (महासचिव कोल इंडिया) भी उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 10 लाख से कम रेट की टॉप 5 कार, बेस्ट माइलेज
Next: Durgapur Steel Plant: चोर की फंसी गर्दन, 8 घंटे तक चिल्लाता रहा बचाव-बचाव

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.