Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आयरन ओर खदान के कर्मचारी नेता पहुंचे भिलाई, जानिए ED माइंस व ईडी माइंस रावघाट से क्या हुई बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आयरन ओर खदान के कर्मचारी नेता पहुंचे भिलाई, जानिए ED माइंस व ईडी माइंस रावघाट से क्या हुई बात

26/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Iron-ore-mine-employee-leader-reached-Bhilai_-know-what-happened-with-ED-Mines-and-ED-Mines-Rawghat
  • मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष अभय सिंह, तेजेन्द्र प्रसाद-सचिव, दिनेश कांत-कार्यालय सचिव, लखन लाल बख्शी-उपाध्यक्ष राजहरा शाखा ने चर्चा की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के आयरन ओर माइंस राजहरा के कर्मचारियों की समस्याओं का पिटारा ईडी माइंस रावघाट समीर स्वरूप और ईडी माइंस बीके गिरी के सामने खोला गया। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के पदाधिकारियों ने इस्पात भवन भिलाई में ईडी माइंस बीके गिरी और ईडी रावघाट समीर स्वरूप से मुलाकात की।

पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। खान से संबंधित कई विषयों माइंस अस्पताल, टाउनशिप में संचालित स्कूल, टाउनशिप के आवास का रखरखाव, माइंस में रोजगार के सृजन पर चर्चा हुई। खदानों में व्याप्त नियमित कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के विभिन्न समस्या के निराकरण पर भी चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें:10 लाख से कम रेट की टॉप 5 कार, बेस्ट माइलेज

यूनियन ने यह आश्वासन दिया कि उत्पादन में वृद्धि के लिए जो भी संभव हो सकता है, प्रबंधन के प्रयास में सदैव यूनियन का साथ रहेगा, ताकि उच्च उत्पादन कर कंपनी के लाभ मे वृद्धि हो। इससे श्रमिकों को भी फायदा हो। इस अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष अभय सिंह, तेजेन्द्र प्रसाद-सचिव, दिनेश कांत-कार्यालय सचिव, लखन लाल बख्शी-उपाध्यक्ष राजहरा शाखा उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL भूख हड़ताल: वेज रिवीजन को लेकर दुर्गापुर और अलॉय स्टील प्लांट के कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर

बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट में पहली बार दो माइंस की तैनाती गई है। अब तक एक ही ईडी माइंस होते थे, जिनके जिम्मे रावघाट प्रोजेक्ट भी आता था। अब रावघाट को अलग कर दिया गया है। सीजीएम से ईडी बने समीर स्वरूप को ईडी रावघाट बनाया गया है। वहीं, बोकारो के बीके गिरी को बीएसपी का ईडी माइंस बनाया गया है। इनके अधीन दल्ली, राजहरा, महामाया, ढुलकी, नंदिनी, हिर्री आदि माइंस है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Assembly Elections: 2 अगस्त से शुरू होगा चुनई तिहार 2023, जानिए कितने बढ़े अब तक मतदाता
Next: Bhilai Steel Plant: ठेका मजदूर 2 दिन तक लगातार देंगे धरना, डटे रहेंगे रातभर, ये है बड़ी वजह

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.