Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Salem Steel Plant के स्टील से Chandrayaan 3 ने भरी है उड़ान, ISRO ने की तारीफ और सरकार इसी को बेचने पर तुली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Salem Steel Plant के स्टील से Chandrayaan 3 ने भरी है उड़ान, ISRO ने की तारीफ और सरकार इसी को बेचने पर तुली

26/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Chandrayaan-3-flew-with-the-steel-of-SAIL-Salem-Steel-Plant-ISRO-praised-and-government-bent-on-selling-it-1
  • इसरो के सामग्री और विनिर्माण इकाई, एलपीएससी के उप निदेशक पी मरुदाचलम की ओर से सेल सेलम स्टील प्लांट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को पत्र लिखा गया है।

अज़मत अली, भिलाई। इस वक्त दुनिया की नजर चंद्रयान-3 पर टिकी हुई है। देश का नाम दुनिया भर में रोशन हो रहा है। इस मुहिम में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority Of India Limited) के सेलम स्टील प्लांट का भी योगदान है। सेलम निर्मित स्पेशल स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इसरो ने बकायदा सेलम स्टील प्लांट प्रबंधन को पत्र लिखकर चंद्रयान 3 मिशन में योगदान के लिए सराहना की है।

इसरो के सामग्री और विनिर्माण इकाई, एलपीएससी के उप निदेशक पी मरुदाचलम की ओर से सेल सेलम स्टील प्लांट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को पत्र लिखा गया है। इसरो की तरफ से पत्र में लिखा गया है कि चंद्रयान-3 मिशन के अवसर पर 2.3 मिमी की ICSS-1218-321 कोल्ड रोल्ड शीट की सफल आपूर्ति के लिए आपके और आपकी टीम द्वारा दिए गए तकनीकी समर्थन काबिल-ए-तारीफ है। इसने प्रतिष्ठित चंद्रयान 3 मिशन के लिए LVM-3 M4 उड़ान के CE20 इंजन के थ्रस्ट चैंबर में सफलतापूर्वक उड़ान भरी है।

ये खबर भी पढ़ें:Chhattisgarh Assembly Elections: 2 अगस्त से शुरू होगा चुनई तिहार 2023, जानिए कितने बढ़े अब तक मतदाता

उपरोक्त सामग्री के निर्माण में दक्षता और आवश्यक गुणवत्ता प्रोटोकॉल के साथ आपूर्ति में तत्परता को ध्यान में रखते हुए, एलपीएससी/इसरो प्रदान की गई सेवाओं को स्वीकार करता है और उनकी सराहना करता है।

बता दें कि सेल के जिस सेलम स्टील प्लांट को केंद्र सरकार बेचने जा रही है, वही भारत का नाम दुनियाभर में कर रहा है। सेलम स्टील प्लांट के साथ कनार्टक के विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट और पश्चिम बंगाल के अलॉय स्टील प्लांट का डिसइंवेस्टमेंट होना है। साल 2016 से सरकार इसकी मुहिम में जुटी हुई है। तीनों प्लांट के कर्मचारी और ट्रेड यूनियनें सरकार के इस फैसले का विरोध कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें:Durgapur Steel Plant: चोर की फंसी गर्दन, 8 घंटे तक चिल्लाता रहा बचाव-बचाव

अब देखना यह है कि ये तीनों प्लांट कब तक सेल की इकाई के रूप में रहते हैं। अगर, इनकी बिक्री हुई तो इनका अस्तित्व सेल से समाप्त हो जाएगा। किसी प्राइवेट कंपनी का हिस्सा बन जाएंगे। फिलहाल, देश की रक्षा और अंतरिक्ष मिशन के लिए जरूरत स्टील की सप्लाई इन्हीं स्टील प्लांट से किया जा रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NPS Pension Contribution: SAIL अफसरों का कर्मचारियों की तरह अभी 3% ही जमा होगा अंशदान, Difference Amount मिलेगा अगले साल
Next: Bhilai Steel Plant: खेल मैदान संवारने के नाम पर 2 करोड़ का खेला…! घटिया निर्माण से माथा पीट रहा BSP खेल विभाग

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.