Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पीएससी की परीक्षाओं में साक्षात्कार के नंबर होंगे कम, कटआफ सूची भी लिखित परिणाम के साथ होगी जारी, खुलेगा हॉस्टल, जोगी को लेकर सुनाया किस्सा
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

पीएससी की परीक्षाओं में साक्षात्कार के नंबर होंगे कम, कटआफ सूची भी लिखित परिणाम के साथ होगी जारी, खुलेगा हॉस्टल, जोगी को लेकर सुनाया किस्सा

01/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Interview-numbers-will-be-less-in-PSC-exams-cutoff-list-will-also-be-released-along-with-written-results-hostel-will-open-CM-Bhupesh-Baghel-narrated-anecdote-about-Jogi
  • संभागस्तरीय युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएससी द्वारा लिये गये निर्णयों की दी जानकारी।
  • एसआई भर्ती का रिजल्ट भी शीघ्र होगा जारी।

सूचनाजी न्यूज, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली बहुविकल्पीय परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की मांग के आधार पर आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के वर्गवार कटआफ सूची (Cut off list) लिखित परीक्षा के साथ जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें:   छत्तीसगढ़ की सड़कों पर पशुओं को टहलाने वालों की सीसीटीवी कैमरे से बनेगी लिस्ट, लगेगा जुर्माना

पीएससी (PSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में इंटरव्यू में जो ज्यादा नंबर हैं, उन्हें भी कम किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में संभागस्तरीय युवा सम्मेलन के दौरान पीएससी (PSC) के इन निर्णयों से युवाओं को अवगत कराया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बिलासपुर के लिए हवाई मार्ग से जाने वाले थे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकाप्टर नहीं उड़ सका। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर युवाओं को सड़क मार्ग से आने की सूचना दी। ट्वीट में लिखा कि कका और आपके बीच मौसम नहीं आ सकता है। मैं सड़क मार्ग से आपके पास जल्द पहुंच रहा हूं।

ये खबर भी पढ़ें:  बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा पहुंचे केंद्रीय जेल, बंदियों से की बात, जानिए कारण

युवाओं से सीएम भूपेश बघेल का संवाद

-कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया का सबसे युवा देश हमारा भारत है और उसका हृदय स्थल छत्तीसगढ़ है।

-जब मैंने विधानसभा वार भेंट मुलाकात कार्यक्रम किया तो मैंने महसूस किया कि युवाओं के साथ अभी खूब सारी बातचीत करनी बची है और फिर युवाओं से संभागस्तरीय भेंट मुलाकात का निश्चय किया।

ये खबर भी पढ़ें:   भारतीयों के लिए अमेरिका, कनाडा, गल्फ, यूरोप में नौकरी और रोजगार का बेहतर मौका, लेकिन ये गलती मत कीजिएगा

-सबसे पहले रायपुर संभाग के युवाओं से मिला और आज बिलासपुर संभाग के युवाओं से मिलने आया हूँ। मुख्यमंत्री ने चर्चा में बताया कि राज्य शासन युवा हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चला रही हैं। हमने व्यापम (Vyapam) और पीएससी (PSC) में फीस माफ कर दी है।

-4 माह में युवाओं को 112 करोड़ रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिया गया है। 41 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एसआई (SI) की भर्ती के नतीजे शीघ्र ही आ जाएंगे।
युवाओं संग संवाद में ये मंत्री और अधिकारी बने गवाह

ये खबर भी पढ़ें:   NPS: SAIL 3% ही देगा डीए-बेसिक का पेंशन अंशदान, सर्कुलर जारी

इस मौके पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे, विधायक लालजीत सिंह राठिया, महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, प्रदीप शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्कूल शिक्षा सचिव एस. भारतीदासन, संभागायुक्त भीम सिंह, कलेक्टर सौरभ कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, NJCS, EPS 95 और EPFO पर SWFI ने लिया यह फैसला

मेरे चेहरे की चमक का राज छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की दुआ – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायगढ़ से आये युवा संग्राम सिंह ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपके चेहरे की चमक का राज क्या है। मुख्यमंत्री ने उत्तर दिया कि मेरे चेहरे की चमक का राज छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता की दुआ है। कोरबा से आई कविता ने बताया कि हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने के लिए बड़ा काम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया है। साइंस कालेज बिलासपुर के छात्र प्रियांशु दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। प्रदेश में युवा ऊर्जा के लिए बहुत सकारात्मक माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: EPS-95 पेंशन के लिए नहीं है कोई नया फॉर्मूला, Pensionable Salary और ब्याज पर आई ये बड़ी खबर

तब कलेक्टर थे अजीत जोगी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे स्टूडेंट

सक्ती के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि मैं कालेज स्टूडेंट हूं, सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है, मुख्यमंत्री जी आपके कालेज जीवन का कौन सा यादगार किस्सा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मैं साइंस कॉलेज, रायपुर में मैथ्स लेकर पढ़ रहा था। तीन हॉस्टल थे। किसी भी हॉस्टल में पंखा नहीं था, हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया। अजीत जोगी जी उस दौरान कलेक्टर थे, वो आए और हमारी बात सुनी और 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95: केंद्र सरकार और कंपनी नहीं कर्मचारियों-अधिकारियों को ही देना है 1.16% ब्याज, दावा-4 लाख तक नुकसान का

युवाओं ने की मांग, मुख्यमंत्री ने की पूरी

सारंगढ़ से आई एक छात्रा ने कहा कि उनके कालेज में बाटनी में पीजी होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले सत्र से इसे आरंभ कर देंगे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में महाविद्यालय आरंभ करने के लिए युवाओं ने धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग में वैकेंसी जल्द ही निकाली जाएंगी। मुंगेली की एक छात्रा ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की माँग की। मुख्यमंत्री ने इसे पूरा करने की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO बोला-EPS 95 पेंशन के एरियर पर नहीं मिलेगा कोई ब्याज, पेंशन गणना का ये है आसान तरीका

सीजीपीएससी की तैयारी के लिए बिलासपुर में खोलेंगे हास्टल

मुख्यमंत्री से एक छात्रा ने कहा कि बिलासपुर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा बाहर से सीजीपीएससी की तैयारी करने आते हैं। इनके लिए एक हॉस्टल हो जाएगा तो बहुत अच्छी व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा सुझाव है। अगले सत्र से हॉस्टल की सुविधा हो जाएगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: RINL NEWS: SAIL सेलम के पूर्व CGM डॉ. सुरेश चंद्र पाण्डेय को आरआईएनएल के निदेशक (कार्मिक) के साथ निदेशक (वित्त) का अतिरिक्त पदभार
Next: Organ Donation: भिलाई स्टील प्लांट ने अंगदान की छेड़ी मुहिम, वॉकथॉन में दौड़ अधिकारी-कर्मचारी और मेडिकल स्टाफ

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.