Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • क्या छत्तीसगढ़ के शुभेंदु अधिकारी बनेंगे विजय बघेल, भाजपाई बोले-देखिएगा CM भूपेश बघेल लड़ेंगे 2 सीट से चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

क्या छत्तीसगढ़ के शुभेंदु अधिकारी बनेंगे विजय बघेल, भाजपाई बोले-देखिएगा CM भूपेश बघेल लड़ेंगे 2 सीट से चुनाव

17/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • सीएम भूपेश बघेल को 90 सीटों पर स्टार प्रचारक के रूप में घूमने से रोकने के लिए भाजपा ने उनको उन्हीं की सीट पर मजबूत प्रत्याशी दे दिया है।

अज़मत अली, भिलाई। बंगाल चुनाव में बहुचर्चित सीट नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 1956 वोटों से चुनाव हार गई थीं। बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें शिकस्त दी थी। कुछ उसी तरह का माहौल बनाने के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ में घेराबंदी शुरू कर दी है। करीब 3-4 माह पूर्व ही प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा रहे। सीएम भूपेश बघेल को 90 सीटों पर स्टार प्रचारक के रूप में घूमने से रोकने के लिए भाजपा ने उनकी सीट पर मजबूत प्रत्याशी दे दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:   Chhattisgarh Assembly Election: भाजपा ने CG में खोले 21 पत्ते, CM भूपेश बघेल के खिलाफ सांसद विजय बघेल मैदान में, पढ़िए भाजपा प्रत्याशियों के नाम

दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल को पाटन सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस बात से भाजपाई हद से ज्यादा खुश हैं। विजय बघेल समर्थकों ने यहां तक दावा कर दिया है कि सीएम भूपेश बघेल अब दो सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसकी भी घोषणा कांग्रेस जल्द करेगी…?

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के संरक्षक सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी बनाए जाने से उत्साहित यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा-मुख्यमंत्री को हरा कर छत्तीसगढ़ से सुभेंदु अधिकारी बनेंगे विजय बघेल। सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र का टिकट देकर भारतीय जनता पार्टी ने योग्यता का सम्मान किया है।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL Mediclaim Scheme 2023-24: 100 रुपए तक के प्रीमियम में कराएं मेडिक्लेम पॉलिसी Renewal, बढ़ी तारीख, 25 अगस्त तक मौका

उज्जवल दत्ता ने कहा कि सांसद विजय बघेल पाटन से भारी मतों से जीतेंगे और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। सांसद विजय बघेल की सरलता सज्जनता और जन मानस के साथ लगातार संपर्क सांसद विजय बघेल को निश्चित रूप से बड़ी जीत दिलाएगी। और अब छत्तीसगढ़ का सही में विकास होगा।

ये खबर भी पढ़ें:EPS 95 पेंशन: 21 हजार से 55 हजार तक मिलेगी पेंशन, ये 4 आंकड़े

मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ की हॉट सीट पाटन हो गई है। जहां चाचा-भतीजा सीएम भूपेश बघेल और सांसद विजय बघेल के बीच मुकाबला होगा। भाजपा नेताओं ने Suchnaji.com को बताया कि कयासबाजी लग रही थी कि भिलाई नगर से विजय बघेल को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। अब इस पर विराम लग गया है। इससे निश्चित रूप से प्रेम प्रकाश पांडेय खेमा के साथ ही कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को भी राहत मिली होगी।

ये खबर भी पढ़ें:भारत का छठा स्वदेशी युद्धपोत विंध्यगिरि खड़ा है SAIL के Steel पर

सीएम के खिलाफ विजय बघेल को मैदान में उताकर 90 सीटों पर भूपेश बघेल को बांधने की कोशिश भाजपा ने की है। छत्तीसगढ़ की राजनीति जाति के इर्द-गिर्द घूमती है। पाटन वोटबैंक के हिसाब से विजय बघेल के लिए मुफीद माना जा रहा है। 2001 में भूपेश बघेल ने एनसीपी के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद विजय बघेल को चुनाव हराया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Assembly Election: भाजपा ने CG में खोले 21 पत्ते, CM भूपेश बघेल के खिलाफ सांसद विजय बघेल मैदान में, पढ़िए भाजपा प्रत्याशियों के नाम
Next: Vindhyagiri: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लांच किया युद्धपोत विंध्यगिरी, SAIL ने 4000 टन दिया स्पेशल स्टील, अकेले BSL का 50% स्टील

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.