Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG NEWS: महिला अपराध से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CG NEWS: महिला अपराध से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

04/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-NEWS-People-associated-with-crimes-against-women-will-not-get-government-jobs3
  • महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से किया जा रहा है पालन

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh State) में महिला सुरक्षा के प्रति बेहत संवेदनशील हैं। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से पालन किया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध (Crime) के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और अपराधियों (Criminals) पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए राज्य के प्रत्येक थाने में एक महिला सेल (Women Cell) का गठन किया गया है और महिलाओं के संबंधित अपराधों की स्वतंत्र जांच भी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Coal India कर्मियों के खाते में बोनस से पहले आया बकाया एरियर, SAIL के नसीब में इंतजार, बढ़ी तकरार

महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने ये घोषणा भी की है कि महिला अपराध से जुड़े व्यक्ति को शासकीय नौकरी नहीं मिलेगी। छत्तीसगढ़ में गृह( पुलिस) विभाग (Police Department) द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग कई योजनाओं का संचालन कर रहा है और जन जागरूकता अभियान भी चला रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई के मोहन लाल और अर्श अहमद शेख भारतीय अंडर 23 टीम में, चीन, UAE और मालदीव में होगा मुकाबला

अभिव्यक्ति एप

महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ’’अभिव्यक्ति’’ महिला सुरक्षा ऐप (App) विकसित किया है। इस मोबाइल एप (Mobile App) का शुभारंभ पूर्व में किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : झारखंड में पहली बार बोकारो प्राइवेट ITI में क्वालिटी सर्कल व 5-S सिस्टम ऑफ़ वर्कप्लेस मैनेजमेंट पर बड़ा कदम

’अभिव्यक्ति’ जन-जागरूकता अभियान

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को कानून में प्रदत्त अधिकारों के बारे में जागरूक करने हेतु अभिव्यक्ति जन जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल को घेरने में भिलाई के नेता बने सहारा, विजय बघेल, प्रेम प्रकाश पांडेय

–महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई (IUCAW): राज्य के 06 जिलों में IUCAW का गठन किया गया है।

–महिला थाना: राज्य के 04 जिलों में पृथक से महिला थाना संचालित है।

–थाना स्तर पर महिला सेल: राज्य के समस्त 455 पुलिस थानों/चौकी में महिला सेल का गठन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : मंत्रिपरिषद का बड़ा फैसला: सीएम भूपेश बघेल ने खोली सौगातों की झोली

–जिला स्तर पर महिला प्रकोष्ठ: महिलाओं से संबंधित प्रकरणों एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तर पर महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

–सीसीटीवी कैमरा: सार्वजनिक स्थानों में लगभग 50,000 सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) लगाये गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: यातायात विभाग का साथ मिलते ही बीएसएल ने उत्पादन में उड़ाया गर्दा

पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना

यौन उत्पीड़न/अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं/उत्तरजीवियों के लिए क्षतिपूर्ति योजना-2018 राज्य में लागू है, जिसमें अधिकतम 10 लाख रुपए तक राहत राशि दिये जाने का प्रावधान है।

ये खबर भी पढ़ें : Good News: फिल्टर प्लांट का वाल्व 40 घंटे बाद सुधरा, शनिवार शाम को आएगा घरों में पानी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus: प्रेजेंटेशन के झांसे में न फंसे NJCS, 25 नेता को भेजा बोनस फंड का ब्यौरा
Next: Bokaro Steel Plant में कर्मचारी की मौत, मुंह से आ रहा था झाग

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.