Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant में कर्मचारी की मौत, मुंह से आ रहा था झाग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में कर्मचारी की मौत, मुंह से आ रहा था झाग

04/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Employee-died-in-Bokaro-Steel-Plant-foam-was-coming-from-the-mouth-2
  • बीएसएल के सीआरएम-2 में कर्मचारी की मौत को लेकर मचा कोहराम। कार्यस्थल पर ही कर्मचारी बेहोश होकर गिर गए थे।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में हादसा हो गया है। बीएसएल (BSL) के सीआरएम-2 (CRM – 2) में कर्मचारी की मौत हो गई है। कर्मचारी (Employee) बेहोश होकर गिर पड़े। अचेत अवस्था में साथी कर्मचारी प्लांट मेडिकल (Plant Medical) ले गए, जहां से बोकारो जनरल हॉस्पिटल (Bokaro General Hospital) रेफर किया गया। लेकिन जान नहीं बच सकी। बीजीएच पहुंचने से पहले ही कर्मचारी की मौत हो गई। घर-परिवार में खबर लगते ही कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई के मोहन लाल और अर्श अहमद शेख भारतीय अंडर 23 टीम में, चीन, UAE और मालदीव में होगा मुकाबला

बता दें कि करीब 58 साल के नेहरू करमाली (Neharu Karmali) नाइट शिफ्ट (Night Shift) में ड्यूटी (Duty) कर रहे थे। रात 2 बजे की घटना है। कर्मचारी कुछ समझ ही नहीं पाए। देखते ही देखते बेहोश कर्मचारी के मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में नेहरू करमाली को प्लांट मेडिकल ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : खेल और पढ़ाई के मैदान में बेटियों की लंबी छलांग, HVC भिलाई ने दिया आकांक्षा-पलक को सम्मान

बेहोश पड़े कर्मचारी को प्लांट स्थित हेल्थ सेंटर (Health Center) में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होती देख, बीजीएच (Bokaro General Hospital) रेफर कर दिया गसर। बीजीएच ले जाते समय ही रास्ते में कर्मचारी ने दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें : झारखंड में पहली बार बोकारो प्राइवेट ITI में क्वालिटी सर्कल व 5-S सिस्टम ऑफ़ वर्कप्लेस मैनेजमेंट पर बड़ा कदम

रात 3 बजे तक परिवार वालों को भी मौत की खबर मिली। एक भाई धनबाद गए थे। मौत की खबर मिलते ही वह भी बीजीएच (BGH) पहुंचे और मृतक के बेटे को नौकरी देने की मांग की। नेहरू करमाली का पैतृक गांव कसमार प्रखंड है। वह बोकारो के सेक्टर 12 D में रहते थे। परिजनों की मांग है कि ड्यूटी के समय मौत हुई है। इसलिए आश्रित को नियोजन दिया जाए। वहीं बीएसएल प्रबंधन ने इनकी मांग को मानते हुए मृतक के आश्रित पुत्र को ऑफर लेटर जारी कर दिया है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल को घेरने में भिलाई के नेता बने सहारा, विजय बघेल, प्रेम प्रकाश पांडेय

वहीं, यह भी चर्चा है कि कर्मचारी (Employee) के मुंह से झाग आ रहा था। गैस रिसाव (Gas Leak) की आशंका से इन्कार किया जा रहा है। विभागीय कर्मचारी गैस रिसाव की बात से इन्कार कर रहे हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि रात में सांप कांटा होगा, तभी मुंह से झाग निकला होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। अगर, गैस रिसाव होता तो सभी लोग चपेट में आते। पूरे एरिया को सील किया जाता। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : Coal India कर्मियों के खाते में बोनस से पहले आया बकाया एरियर, SAIL के नसीब में इंतजार, बढ़ी तकरार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: महिला अपराध से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
Next: Bhilai में डेंगू, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने CM, विधायक, मेयर को लिया लपेटे में

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.