Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी ब्लॉक भिलाई के पदाधिकारियों को सांसद ने दिलाई शपथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी ब्लॉक भिलाई के पदाधिकारियों को सांसद ने दिलाई शपथ

Azmat ali 15/06/2026 (Last updated: 15/06/2026) 1 minute read
Talpuri International Colony B-Block Bhilai Oath-Taking Ceremony of Office Bearers MP Vijay Baghel was the Chief Guest

Talpuri International Colony B-Block Bhilai: सांसद विजय बघेल ने नवनिर्वाचित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं अनुशासन की शपथ दिलाई।

  • कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने पर जोर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन बी-ब्लॉक के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक एवं अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग ललित चंद्राकर थे, वार्ड पार्षद सविता धवस थीं।

कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित से हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत अध्यक्ष सुनील चौरसिया एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने नवनिर्वाचित समस्त कार्यकारिणी को पद एवं अनुशासन की शपथ दिलाई।

विजय बघेल ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी कॉलोनीवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी।

ये खबर भी पढ़ें: युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी

शपथ में कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुनील चौरसिया,कोषाध्यक्ष राम नारायण साहू, महासचिव आर के दत्ता, लक्षप्रद, जितेंद्र, पायल सिंह पवार, श्याम लाल देवांगन, के एन दिवाकर, काशी राम देशमुख, भीम राव फुसे, आई एम वाम्हने, आर राजेंद्रन, सुरेश पिल्लई, एस एल वर्मा, अंजली तिवारी, इग्नीशियस मेंडोस, एसपी बराल, शत्रुधन साहू, इंद्रजीत सिंह, एसके चक्रवर्ती, महिला समिति अध्यक्ष रेखा सिंह, तालपुरी वरिष्ठ नागरिक संघ अध्यक्ष आईएम वाम्हने शामिल थे।

ये खब भी पढ़ें: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसा: 1 और ज़ख्मी कर्मचारी की मौत

कार्यक्रम में लोक धरोहर सांस्कृतिक संस्था आहिवारा ने रंगारंग सांस्कृतिक के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। धन्यवाद ज्ञापन उप महासचिव पायल पवार ने दिया। कार्यक्रम में कॉलोनी के सैकड़ों निवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: सुरक्षा के मास्टरमाइंड जीपी सिंह बने SAIL के सेफ्टी एडवाइजर, भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व CGM के नाम पेटेंट और कॉपी राइट भी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Strike: किरीबुरु, मेघाहतुबुरु, गुआ, चिरिया खदान में हड़ताल से प्रोडक्शन ठप, बायोमेट्रिक पर गुस्सा, 2 दौर की वार्ता विफल, तीसरी शुरू
Next: SAIL Perks-Allowances: कैफेटेरिया पर्क्स, Meal Voucher पर हर महीने 10,000 तक टैक्स छूट का मौका, अंतिम तारीख 20 जून

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.