Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Strike: किरीबुरु, मेघाहतुबुरु, गुआ, चिरिया खदान में हड़ताल से प्रोडक्शन ठप, बायोमेट्रिक पर गुस्सा, 2 दौर की वार्ता विफल, तीसरी शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Strike: किरीबुरु, मेघाहतुबुरु, गुआ, चिरिया खदान में हड़ताल से प्रोडक्शन ठप, बायोमेट्रिक पर गुस्सा, 2 दौर की वार्ता विफल, तीसरी शुरू

Azmat ali 15/06/2026 (Last updated: 15/06/2026) 1 minute read
SAIL Strike Production Halted at Kiriburu Meghahatuburu Gua and Chiria Mines Due to Strike Anger over Biometric System

बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर विवाद, SAIL की चार खदान में उत्पादन ठप। बायोमेट्रिक के विरोध में काम बंद। झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में संकट।

  • चार खदानों में हड़ताल से थमा उत्पादन, प्रबंधन-यूनियन आमने-सामने।
  • ट्रिब्यूनल में मामला लंबित, फिर भी बायोमेट्रिक लागू; SAIL कर्मियों ने खोला मोर्चा।

सूचनाजी न्यूज, झारखंड। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited- SAIL) के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस (Jharkhand Group of Mines) में हड़ताल चल रही है। किरीबुरु (Kiriburu), मेघाहतुबुरु (Meghahatuburu), गुआ (Gua) और चिरिया (Chiria) खदान में हड़ताल चल रही है। किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुआ और चिरिया खदानों में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सोमवार को उत्पादन प्रभावित हो गया। 15 जून से बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य किए जाने के आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार सुबह 6 बजे से काम बंद कर दिया। इसके चलते सभी शिफ्टों में उत्पादन ठप हो गया है।

नियमित कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जबकि ठेका मजदूर काम पर बने हुए हैं। हड़ताल समाप्त कराने के लिए प्रबंधन और यूनियन नेताओं के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद तीसरे दौर की बैठक किरीबुरु ट्रेनिंग सेंटर में हो रही है। किरीबुरु (Kiriburu) माइंस के वर्क्स रिप्रेजेंटेटिव भी बैठक में शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL New Lease Policy 2026: काम किया बोकारो स्टील प्लांट ने, श्रेय ले रहे भिलाई के छुटभैया नेता तक, अब जग हंसाई

यूनियन नेताओं का कहना है कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस का मामला ट्रिब्यूनल में विचाराधीन है। सुनवाई जारी रहने के बावजूद प्रबंधन ने एकतरफा निर्णय लेते हुए इसे अनिवार्य कर दिया, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। विवाद सुलझाने के लिए प्रबंधन ने दोपहर एक बजे और फिर तीन बजे बैठक की, लेकिन दोनों ही बैठकें बेनतीजा रहीं।

ये खबर भी पढ़ें: Vizag Steel Plant Accident Update: 22 अधिकारी सस्पेंड, 26 अफसरों का ट्रांसफर

सभी यूनियनों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। यूनियन पदाधिकारी और कर्मचारी टाइम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे दुर्गम क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़कों, स्कूलों और अन्य लंबित मांगों की ओर प्रबंधन का ध्यान नहीं है। उनकी समस्याओं और मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों को स्पेशल सीएल का लाभ दिया जा रहा है, जबकि कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है। उनका कहना है कि यह सुविधा कर्मचारियों को भी मिलनी चाहिए।

ये खब भी पढ़ें: RINL के महाप्रबंधक का इस्तीफा, 3 माह बचा था रिटायरमेंट को, पढ़ें डिटेल

हड़ताल के दौरान प्रबंधन के साथ वार्ता में विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। इनमें एटक से गुंजन कुमार, सचिन और राजकुमार प्रसाद, बीएमएस से अमित कुमार झा और संतोष पंडा, झारखंड मजदूर संघ से इंतखाब आलम और कामता प्रसाद, इंटक से दीपक राम और बीरबल गुड़िया, सीटू से निरंजन कुमार और पूर्ति, एचएमएस से धनीराम लकड़ा तथा अन्य यूनियनों की ओर से वीर सिंह मुंडा सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

ये खब भी पढ़ें: विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसा: 1 और ज़ख्मी कर्मचारी की मौत

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट की 15 टीमों ने काशी में मनवाया लोहा, 8 टीमों को पार एक्सीलेंस, 5 को एक्सीलेंस, 2 को Distinguished Award
Next: तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी ब्लॉक भिलाई के पदाधिकारियों को सांसद ने दिलाई शपथ

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.