Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चुनाव हारे, हिम्मत नहीं: प्रेम प्रकाश पांडेय के प्रयासों से भिलाई को ₹6.74 करोड़ की सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

चुनाव हारे, हिम्मत नहीं: प्रेम प्रकाश पांडेय के प्रयासों से भिलाई को ₹6.74 करोड़ की सौगात

Azmat ali 08/09/2026 1 minute read
a-gift-worth-6-74-crore-thanks-to-the-efforts-of-former-minister-prem-prakash-pandey

सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, डोम शेड, उद्यान, सौंदर्यीकरण से लेकर नागरिक सुविधाओं तक होंगे विभिन्न विकास कार्य।

  • भिलाई नगर विधानसभा में विकास की नई रफ्तार: पूर्व मंत्री के प्रयासों से ₹6.74 करोड़ के विकास कार्यों को मिली अनुमति।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय लगातार दो चुनाव हारे हैं, लेकिन हिम्मत नहीं। भिलाई में नागरिक सुवाओं के लिए लगातार काम कर रहे हैं। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के निरंतर प्रयासों से लगभग ₹6 करोड़ 74 लाख 17 हजार की लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए ई-प्रोक्योरमेंट निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

जिला दुर्ग के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-65 भिलाई नगर अंतर्गत प्रस्तावित इन कार्यों का सीधा लाभ क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में रहने वाले नागरिकों को मिलेगा। विकास कार्यों की यह श्रृंखला भिलाई में मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विस्तार, सार्वजनिक स्थलों के विकास और अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

इन क्षेत्रों और कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

प्रस्तावित विकास कार्यों में दर्री तालाब, मंगल बाजार, श्रमिक नगर, मानस भवन तालाब सहित विभिन्न स्थानों पर डोम शेड निर्माण, मंच निर्माण एवं संरक्षण, सामुदायिक भवन, मानस भवन, सतनाम भवन, विद्यालय भवनों का संधारण, यात्री प्रतीक्षालय, उद्यान विकास एवं चौक सौंदर्यीकरण, महिला व्यायाम कक्ष, सी.सी. रोड, सीमेंट्रीकरण, नाली निर्माण, विद्युत संबंधी कार्य सहित अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

इन विकास कार्यों का लाभ विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 38, 40, 41, 46, 47, 48, 49 एवं 51 तथा वैशाली नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 सहित संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को मिलेगा ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 चौक पर पुरानी दोस्ती का ऐसा अंत! मोबाइल चेक करने पर मारपीट, तोड़ा फोन, धमकी, लड़की ने कराया भूपेश पर FIR
Next: BAKS ने किया आंदोलन का शंखनाद, ब्लैक बैज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तक का ऐलान

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.