Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS 3 में स्टील लैडल लाइफ का ऐतिहासिक कीर्तिमान, टूटा पुराना रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS 3 में स्टील लैडल लाइफ का ऐतिहासिक कीर्तिमान, टूटा पुराना रिकॉर्ड

Azmat ali 11/05/2026 1 minute read
A New Record has been Created for the Steel Ladle Life at SMS-3 of Bhilai Steel Plant

उपलब्धि हासिल करने में Section Incharge मो. जावेद अहमद अंसारी, डी . विजीथ (GM -O), एवं हिमांशु भूषण मालिक (GM-O) का खास योगदान।

  • SMS-3 में पूर्व में स्थापित 148 हीट्स रिकॉर्ड का रिकॉर्ड टूटा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र ने स्टील निर्माण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए 153 हीट्स की अब तक की सर्वश्रेष्ठ स्टील लैडल लाइफ प्राप्त की है। विशेष रूप से सिलिकॉन किल्ड स्टील में प्राप्त यह उपलब्धि संयंत्र के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि ने SMS-3 में पूर्व में स्थापित 31.10.2025 के 148 हीट्स रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है तथा यह भिलाई इस्पात संयंत्र के इतिहास की सर्वाधिक लैडल लाइफ बन गई है।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि SMS -3,RED तथा SRCL के उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। रिफ्रैक्टरी ब्रिक्स की आपूर्ति एवं एप्लीकेशन में M/s SRCL की महत्वपूर्ण भूमिका इस सफलता में अत्यंत सराहनीय रही।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को त्रिभुवन बैथा (CGM-SMS-3) एवं प्रोसेनजीत दस (CGM -RED) के कुशल नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन में हासिल किया गया। उनके रणनीतिक निर्देशन एवं करीबी निगरानी ने इस उपलब्धि को संभव बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संचालन पक्ष से Section Incharge मो. जावेद अहमद अंसारी के साथ श्री डी . विजीथ (GM -O), एवं हिमांशु भूषण मालिक (GM-O) के उत्कृष्ट प्रक्रिया नियंत्रण, अनुशासित संचालन एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया गया, जिसने इस रिकॉर्ड उपलब्धि में अहम योगदान दिया।

रिफ्रैक्टरी से संबंधित कार्यों एवं तकनीकी निष्पादन का नेतृत्व Section Incharge मोहम्मद साबिर द्वारा किया गया, जिनके साथ जेआर. मरकंडे एवं हर्ष वर्धन सिंह ने निरंतर मॉनिटरिंग, वैज्ञानिक रिफ्रैक्टरी प्रबंधन, समयानुसार तकनीकी सुधार एवं समर्पित प्रयासों के माध्यम से लैडल लाइफ को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

M/s SRCL द्वारा रिफ्रैक्टरी ब्रिक्स की गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति, कुशल एप्लीकेशन, समयबद्ध निष्पादन एवं तकनीकी सहयोग ने लैडल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्लांट टीमों के साथ उनके घनिष्ठ समन्वय एवं प्रतिबद्धता ने इस उपलब्धि को प्राप्त करने में विशेष योगदान दिया।

153 हीट्स की यह रिकॉर्ड लैडल लाइफ सभी संबंधित टीमों के अथक परिश्रम, सतत मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का प्रतिफल है। विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह है कि यह संपूर्ण उपलब्धि पूर्ण सुरक्षा एवं शून्य दुर्घटना (Zero Incident) के साथ हासिल की गई, जो सभी टीमों की मजबूत सुरक्षा संस्कृति एवं सुरक्षित कार्य प्रणाली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि भिलाई इस्पात संयंत्र के गौरवशाली इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है तथा इस्पात उद्योग में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने की दिशा में संयंत्र की तकनीकी क्षमता, टीम भावना एवं समर्पण को प्रदर्शित करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन अध्यक्ष कोमल प्रसाद संग 8 कर्मचारियों के ट्रांसफर की तीसरी लिस्ट जारी
Next: बीएसपी WMD के जीएम ने लिखी प्लांट गैरेज MERS पर कविता, हो रही वाहवाही

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.