Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, क्रेन की स्प्रिंग टूटकर गिरी मजदूर के कंधे पर, बची जान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, क्रेन की स्प्रिंग टूटकर गिरी मजदूर के कंधे पर, बची जान

19/03/2025 1 minute read
Accident in Bhilai Steel Plant, crane spring broke and fell on worker's shoulder

45 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

  • हादसे और मजदूर को चंद घंटे में ही डिस्चार्ज करने को लेकर सीटू ने सवाल उठाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel plant) में बड़ा हादसा हो गया है। प्लेट मिल में एक मजदूर जख्मी हो गया। क्रेन के स्टॉपर की स्प्रिंग टूटकर मजदूर के ऊपर गिर गई। जख्मी मजदूर को मेन मेडिकल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एच-5 वार्ड में मजदूर को भर्ती किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी सिंटर प्लांट-3 में होली की मस्ती, कवियों की टोली ने जमाया रंग

बीएसपी के प्लेट मिल में मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे हादसा हुआ। यह हादसा भयानक हो सकता था, लेकिन मौजूद एक जागरुक कर्मचारी की सतर्कता से कइयों की जान बच गई। क्रेन के स्टॉपर की स्प्रिंग झूलती हुई नजर आ रही थी। यह देखते ही कर्मचारी चिल्लाने लगे। शोर-शराबा होता रहा।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट का बड़ा रोडमैप, ये विभाग बना चैंपियन, डीआइसी ने ये कहा

इसी बीच दो क्रेन ऑपरेटर क्रेन की तरफ बढ़ गए। तब तक करीब 15 फीट नीचे एक मजदूर कार्य कर रहा था। वह अपने स्थान से हट नहीं सका था। इस बीच ऑपरेटर ने क्रेन को चला दिया। क्रेन चलते ही स्टॉपर से स्प्रिंग टूटकर नीचे मजदूर पर गिर गई।

ये खबर भी पढ़ें: क्यों सुर्खियों में आया चमार स्टूडियो, पढ़ें राहुल गांधी ने क्या लिखा

प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारी के मुताबिक 45 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद के ऊपर लोहे की स्प्रिंग गिरते ही वह जमीन पर गिर गया था। काफी देर तक बेहोश था। ऐसा लगा कि मजदूर की मौत हो गई है। किसी तरह उठाकर मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां से सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात राज्य मंत्री संग जुटे SAIL, JSW, JSPL, टाटा स्टील, NMDC, JSL, RINL, मेकॉन के दिग्गज, 11% स्टील पर अमरेंदु प्रकाश ये बोले

क्रेन की टूटी स्प्रिंग का वजन करीब 30 किलो बताया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि मैकेनिकल पार्ट क्रेन नंबर 34 से नीचे हादसा हुआ है। मजदूर के कंधे पर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि मजदूर को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। सीटू ने इस मामले को गंभीरता से ले लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: रोज़गार मेला: देशभर में कितनों को दिया रोजगार, लोकसभा में सरकार ने कुछ यूं दिया जवाब

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात सचिव दिनभर रहेंगे भिलाई स्टील प्लांट में, इन्हें भनक तक नहीं
Next: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की ओपीडी छोड़ अक्सर लापता रहते हैं धरती के भगवान, मरीज परेशान

Related Stories

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.